विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2018

NDA में बने रहेंगे उपेंद्र कुशवाहा, लेकिन मध्‍यप्रदेश में अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव

यह दिखाने के लिए अलग सियासी वजूद को कोई कम न समझे मध्यप्रदेश में 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही है कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी

NDA में बने रहेंगे उपेंद्र कुशवाहा, लेकिन मध्‍यप्रदेश में अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि वे एनडीए का हिस्सा बने रहेंगे.
  • कुशवाहा ने बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव से दिल्ली में मुलाक़ात की
  • कुशवाहा ने पीएम मोदी का हाथ मजबूत करने की बात दोहराई
  • बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे में सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहते हैं
नई दिल्ली: आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में बने रहेंगे. बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव से मुलाक़ात के बाद कुशवाहा ने प्रधानमंत्री मोदी का हाथ मजबूत करने की बात दोहराई. हालांकि बिहार में सीट बंटवारे में अपने लिए सम्मानजनक हिस्सेदारी की बात भी दोहराई. वैसे मध्यप्रदेश में कुशवाहा 66 सीटों पर उतर रहे हैं, वो भी अकेले अपने दम पर. ये दिखाने के लिए उनके अलग सियासी वजूद को कोई कम समझने की कोशिश न करे.

मंत्री पद से अपने इस्तीफ़े की ग़लत ख़बर से नाराज़ उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर साफ़ किया है कि वे एनडीए से नाता नहीं तोड़ रहे हैं. लेकिन बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे में वो सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहते हैं. कुशवाहा ने कहा, 'सम्मानजनक की परिभाषा आप समझ सकते हैं कि हमारी पार्टी के लिए क्या हो सकती है.'

अब होगा असली सियासी दंगल? BJP-JDU में 50-50 फॉर्मूले से बिहार NDA में मच सकता है 'घमासान'

इससे पहले कुशवाहा ने बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव से दिल्ली में मुलाक़ात की. उन्होंने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही लेकिन ये नहीं बताया कि उन्होंने कितनी सीटों पर अपनी दावेदारी जताई. कुशवाहा ने कहा, 'पॉजीटिव बात हुई, आगे भी बात होगी. अभी खुलासा नहीं बाद में ही खुलासा होगा कि कौन कितनी सीट पर लड़ेगा.'

VIDEO : तेजस्वी यादव से मुलाकात को लेकर दी सफाई

वैसे कुशवाहा इस बात से नाराज़ हैं कि बीजेपी-जेडीयू ने उन्हें भरोसे में लिए बगैर राज्य की आधी-आधी सीटों पर अपने लड़ने का ऐलान कर दिया. और जिस दिन ये ऐलान हुआ उसी शाम आरजेडी नेता तेजस्वी यादव उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंच गए जिससे उनके एनडीए छोड़ने की बात को हवा मिली. लेकिन कुशवाहा ने इस बातचीत को फिलहाल हवा में उड़ाते हुए संकेत दिया है कि कोई भी फ़ैसला लेने से पहले वो अभी और इंतज़ार करेंगे. इस बीच मध्यप्रदेश में 66 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर उन्होंने अपने अलग सियासी वजूद का संदेश देने की कोशिश की है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upendra Khushwaha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com