विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

गुजरात चुनाव : पहले चरण के चुनाव में आज सीएम रुपाणी सहित इन दिग्गजों की किस्मत का फैसला

यह चुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि 89 सीटों में से 67 सीटें बीजेपी के ही पास हैं जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 16 ही सीटें हैं

गुजरात चुनाव : पहले चरण के चुनाव में आज सीएम रुपाणी सहित इन दिग्गजों की किस्मत का फैसला
पहले चरम के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत बंद होगी ईवीएम में
अहमदाबाद:

गुजरात विधानसभा चुनाव  के पहले चरण में 89 सीटों के लिए मतदान जारी है. यह चुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि 89 सीटों में से 67 सीटें बीजेपी के ही पास हैं जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 16 ही सीटें हैं. बाकी सीटें निर्दलीय और छोटे दलों के कब्जे में हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि इन दलों में से कौन इस चरण में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत पाता है. वहीं इसी चरण में ही कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी.

गुजरात चुनाव के रंग : पहले किया मतदान फिर भरी मांग


कौन हैं ये दिग्गज

  1. राजकोट पश्चिम से मुख्यमंत्री विजय रुपाणी
  2. राजकोट पश्चिम से कांग्रेस के इंद्रनील राजगुरु, सबसे धनी उम्मीदवार
  3. भावनगर पश्चिम से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघाणी 
  4. पोबंदर से अर्जुन मोडवाडिया, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
  5. अमरेली से कांग्रेस के विधायक और पाटीदार नेता परेश धनानी
  6. महुआ से कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री तुषार चौधरी
  7. मांडवी से कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल, विपक्ष के पूर्व नेता
गुजरात चुनाव : भाजपा ने किया दावा, हम 150 से अधिक सीटें जीतेंगेकितना है पहले चरण के वोटरों का आंकड़ा
  1. पुरुष- 11105933              
  2. महिला- 10125472              
  3. थर्ड जेंडर- 247              
  4. कुल- 21231652          
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com