विज्ञापन
This Article is From May 27, 2019

सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, राहुल गांधी को पत्र लिखकर बताई वजह

सुनील जाखड़ को इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सनी देओल ने बड़े अंतर से हराया है. सुनील जाखड़ ने अपना इस्तीफा मौजूदा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है.

Also Read in
सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, राहुल गांधी को पत्र लिखकर बताई वजह
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा
  • सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर से हार के बाद दिया इस्तीफा
  • बीजेपी के उम्मीदवार सनी देओल ने गुरदासपुर से हराया
  • सुनील जाखड़ ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर बताई इस्तीफे की वजह
पंजाब:

पंजाब के गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव हारने वाले कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि सुनील जाखड़ को इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सनी देओल ने बड़े अंतर से हराया है. सुनील जाखड़ ने अपना इस्तीफा मौजूदा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है. सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद इस सीट पर 2017 में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. सुनील जाखड़ के एक सहयोगी ने सोमवार को बताया कि उन्होंने परिणाम घोषित होने के बाद राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है .

दिल्ली में शर्मनाक हार पर आत्ममंथन में जुटी कांग्रेस, पराजय के कारणों का पता लगाएगी

खास बात यह है कि सुनील जाखड़ ने पत्र में लिखा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के समर्थन के बावजूद वह सीट को बरकरार नहीं रख पाए. इस बार के चुनाव में पंजाब में सत्तारूढ कांग्रेस ने राज्य की 13 में से आठ संसदीय सीटों पर जीत हासिल की है.

पीएम मोदी के शपथ के बाद कर्नाटक सरकार गिर जाएगी : केएन रजन्ना, कांग्रेस नेता

हालांकि, इस बार जाखड़ को अभिनेता से नेता बने देओल ने 82,459 मतों के अंतर से हराया. पंजाब कांग्रेस विधायक दल के तत्कालीन नेता जाखड़ ने पांच साल पहले भी फिरोजपुर लोकसभा सीट हारने के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी लेकिन तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष ने इसे अस्वीकार कर दिया था. बहरहाल इन सब के बीज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपने पद से इस्तीफा देने पर अड़े हैं. राहुल गांधी के करीबी सूत्रों ने बताया, वह इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं, लेकिन वह पद को 'खाली' नहीं छोड़ेंगे. नया अध्यक्ष चुनने के लिए वे पार्टी को समय देंगे. राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी कथित तौर पर उनके फैसले के साथ हैं. 

अगर राहुल इस्तीफा देते हैं तो वह बीजेपी के जाल में फंस जाएंगे : प्रियंका गांधी

वहीं दूसरी ओर खबर है कि राहुल गांधी किसी से भी नहीं मिल रहे हैं. कुछ नवनिर्वाचित सांसदों ने उन्हें कॉल किया, लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया. इसके साथ ही उनकी सभी बैठकों और कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. सोमवार को उन्होंने कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता केसी वेनुगोपाल और अहमद पटेल से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी ने उनसे कहा कि आप मेरा विकल्प ढूंढ़ लीजिए, क्योंकि मैं इस्तीफा वापस नहीं लूंगा.

साथ ही सूत्रों का यह भी कहना है कि सप्ताह भर से कांग्रेस नेता उन्हें मनाने में जुटे हैं और लेकिन राहुल गांधी ने अपना मन नहीं बदला. आधिकारिक तौर पर, पार्टी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश को 'सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया गया था.'

इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी तो CWC की बैठक में रो पड़े चिदंबरम, बोले- लोग सुसाइड कर सकते हैं

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में राहुल गांधी चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के ढीलेपन को लेकर उन पर निशाना साधा. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी से आगे अपने बेटों को रखा और उन्हें टिकट दिलाने के लिए दबाव बनाया. हालांकि, राहुल गांधी ने किसी का नाम नहीं किया, लेकिन कई वरिष्ठ नेताओं के बेटे और बेटियों को हार का सामना करना पड़ा. इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव की बेटी सुष्मिता देव शामिल हैं.

इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, कहा- पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने बेटों को ही आगे बढ़ाने में लगे रहे

जब राहुल गांधी ने बैठक में इस्तीफे की पेशकश की तो पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि अगर वह इस्तीफा देते हैं दक्षिण से कांग्रेस कार्यकर्ता सुसाइड कर सकते हैं. (इनपुट भाषा से) 

Video: पार्टी के ऊपर पुत्र हित को रखा- राहुल गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Congress Chief Sunil Jakhar, Sunil Jakhar, Rahul Gandhi, Congress, Sunny Deol, Sunil Jakhar Sends His Resignation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com