विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2019

बीजेपी के ये हैं संभावित उम्मीदवार, केद्रीय मंत्री की सीट बदली, शाहनवाज हुसैन का टिकट कटाः सूत्र

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करने में जुटी बीजेपी रविवार को दूसरी बैठक के बाद सौ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है. पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में शनिवार की देर रात बीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक हुई.

बीजेपी के ये हैं संभावित उम्मीदवार, केद्रीय मंत्री की सीट बदली, शाहनवाज हुसैन का टिकट कटाः सूत्र
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति रविवार को जारी कर सकती है 100 उम्मीदवारों की सूची.
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करने में जुटी बीजेपी रविवार को दूसरी बैठक के बाद सौ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है.बीजेपी ने बिहार से नाता रखने वाले कुछ केंद्रीय मंत्रियों का टिकट लगभग फाइनल कर दिया है. पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में शनिवार की देर रात बीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक हुई. 12 राज्यों के उम्मीदवारों की लिस्ट फ़ाइनल करने के लिए करीब आठ घंटे तक चली इस बैठक में कई नेताओं की उम्मीदवारों पर मुहर लगने की चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक बैठक में अभी कुछ राज्यों पर चर्चा होनी बाकी है जिसे आज यानी रविवार को पूरा कर लिया जाएगा...जिसके बाद क़रीब 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी.. सूत्रों के हिसाब से अब तक की बैठक में जो निकल कर आया है उसके मुताबिक बिहार में भागलपुर की सीट इस बार जेडीयू के खाते में गई है...पिछली बार बीजेपी की तरफ़ से शाहनवाज हुसैन यहां से बीजेपी के उम्मीदवार थे, जो चुनाव हार गए थे. पार्टी ने दो नेताओं का टिकट काटने का फैसला किया है. इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के साथ बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें- BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फैसला: पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का कटेगा टिकट- सूत्र

शत्रुघ्न सिन्हा की पटना साहिब  सीट  केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को मिल सकती है... जबकि आरा से आरके सिंह और पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, पश्चिमी चंपारण से संजय जायसवाल के नाम पर सहमति बन गई है... बिहार के दूसरे नामों पर 18 मार्च को चर्चा होगी...सूत्रों के मुताबिक मुंबई की दो सीटों को लेकर भी सहमति बन गई है... किरीट सोमैया नॉर्थ ईस्ट मुंबई और पूनम महाजन मुंबई सेंट्रल से चुनाव लड़ सकते हैं... 

ये हैं संभावित उम्मीदवार
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्रियों के टिकट बीजेपी ने लगभग फाइनल कर दिए हैं.   प्रमुख सीटों पर बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की बात करें तो छपरा से राजीव प्रताप रुडी, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव को टिकट मिलना तय माना जा रहा. वहीं पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर इस बार यहां से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतारा जाएगा. इसी तरह पूर्वी चंपारण से कृषि मंत्री राधामोहन सिंह,  आरा से आके सिंह को टिकट मिलने की संभावना है. 12 राज्यों की लिस्ट के लिए बीजेपी में मंथन चल रहा है.  पीएम मोदी और शाह की अगुवाई में आज भी बैठक जारी रहेगी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को इस बार नवादा की जगह बेगूसराय से चुनाव लड़ाए जाने की संभावना है.इसी तरह उजियारपुर से नित्यानंद राय को उतारा जाएगा. भागलपुर से हारे शाहनवाज हुसैन को इस बार टिकट नहीं मिलेगा.

वीडियो- बीजेपी सांसद श्यामाचरण गुप्ता को सपा ने बांदा से दिया टिकट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LoksabhaPolls 2019, BJP Candidate List, BJP First List, Bjp Bihar Candidate List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com