विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2019

Election 2019: बेगूसराय से CPI उम्मीदवार कन्हैया कुमार के खिलाफ FIR दर्ज, जानिये पूरा मामला

बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में सीपीआई (CPI) उम्मीदवार कन्हैया कुमार Kanhaiya Kumar) और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.

Election 2019: बेगूसराय से CPI उम्मीदवार कन्हैया कुमार के खिलाफ FIR दर्ज, जानिये पूरा मामला
कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.
  • कन्हैया, उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • बिहार के बेगूसराय जिले में मारपीट का है मामला
  • बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार हैं कन्हैया कुमार
बेगूसराय:

बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में सीपीआई (CPI) उम्मीदवार कन्हैया कुमार Kanhaiya Kumar) और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. बेगूसराय सीट (Begusarai Seat) पर कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) का मुकाबला केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) और राजद के तनवीर हसन (Tanveer Hasan) से है. जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट के आरोप में बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाने में एफाआईआर दर्ज कराई गई है.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Electon 2019: कन्हैया का गिरिराज सिंह पर हमला, पूछे इन सवालों के जवाब 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कन्हैया कुमार के समर्थकों और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच रविवार को उस समय झड़प हो गई थी जब कुमार गढ़पुरा खंड के कोराय गांव में रोड शो कर रहे थे. आरोप है कि रोड शो के दौरान यहां काले झंडे दिखाए गए थे, उसके बाद कन्हैया के समर्थकों ने विरोध करने वालों से मारपीट की थी.

यह भी पढ़ें: कन्‍हैया कुमार का गिरिराज सिंह पर हमला, कहा - हम सब बेगूसरैया हैं और जुमलेबाज़ों को ताता थैया कराना हमें अच्छी तरह से आता है

गढ़पुरा के थाना प्रभारी प्रतोश कुमार ने बताया कि कोराय गांव निवासी कुमार राहुल के लिखित बयान के आधार पर गढ़पुरा थाने में मारपीट के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कन्हैया कुमार समेत 12 लोगों को नामजद आरोपी और 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें: कन्हैया कुमार के समर्थन में उतरे यह मशहूर बॉलीवुड एक्टर, बोले- यह बदलाव की हवा है

बता दें कि कन्हैया कुमार लगातार अपने प्रतिद्वंदियों पर निशाना भी साधते रहे हैं. एक दिन पहले ही कन्हैया कुमार ने Facebook पोस्ट लिखकर और ट्वीट कर बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) पर निशाना साधा था. कन्हैया कुमार ने लिखा, चुनाव भी दिलचस्प चीज़ है. वीज़ा मंत्री जी को बेगूसराय में नानी की याद आती है और केरल देखकर पाकिस्तान की. मतलब पूरी दुनिया की याद आ जाती है, बस जनता और उसके मुद्दों की याद कभी नहीं आती. लेकिन मंत्री जी भूलिएगा मत, हम सब बेगूसरैया हैं और जुमलेबाज़ों को ताता थैया कराना हमें अच्छी तरह से आता है.'

बिहार में 40 सीटें, 7 चरणों मतदान
11 अप्रैल: जमुई औरंगाबाद, गया, नवादा,
18 अप्रैल: बांका, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर
23 अप्रैल: खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा,
29 अप्रैल: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
6 मई: मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारन, हाजीपुर, सीतामढ़ी,
12 मई: पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, , शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज, वाल्मीकिनगर
19 मई: नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद

VIDEO: कन्हैया कुमार को लेकर बेगूसराय में कैसा है माहौल ?​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanhaiya Kumar, Kanhaiya Kumar Begusarai, Begusarai Seat, Giriraj Singh, Begusarai LS Seat, LokSabhaPolls2019, Tanveer Hasan, Elections 2019, Begusarai, PM Modi, Fir Against Kanhaiya Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com