विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2019

IAS की नौकरी छोड़ने वाले शाह फैसल ने लॉन्च की राजनीतिक पार्टी, यह होगा नाम

शाह फैसल (Shah Faesal) ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी (Political Party) लॉन्च की है. पूर्व कश्मीरी नौकरशाह शाह फैसल (Ex-IAS Officer Shah Faesal) ने 'जम्‍मू कश्‍मीर पीपल्‍स मूवमेंट' नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की.

Also Read in
IAS की नौकरी छोड़ने वाले शाह फैसल ने लॉन्च की राजनीतिक पार्टी, यह होगा नाम
शाह फैसल (Shah Faesal) ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी (Political Party) लॉन्च की है.
  • शाह फैसल ने लॉन्च की राजनीतिक पार्टी
  • 'जम्‍मू कश्‍मीर पीपल्‍स मूवमेंट' होगा नाम
  • हाल ही में आईएएस की नौकरी छोड़ी थी
श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल (Shah Faesal) ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी (Political Party) लॉन्च की है. पूर्व कश्मीरी नौकरशाह शाह फैसल (Ex-IAS Officer Shah Faesal) ने 'जम्‍मू कश्‍मीर पीपल्‍स मूवमेंट' नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की. बता दें कि बीते जनवरी महीने में IAS अफसर शाह फैसल (Shah Faesal) ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. शाह फैसल (IAS officer Shah Faesal) ने सिविल सेवा परीक्षा (2010) में टॉप किया था और वे जम्मू-कश्मीर से थे. शाह फैसल (Shah Faesal) ने कश्मीर में कथित हत्याओं और इन मामलों में केंद्र की ओर से गंभीर प्रयास नहीं करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था. इस्तीफा देने के एक दिन बाद शाह फैसल ने कहा था कि उनका अगला कदम इस पर निर्भर करेगा कि कश्मीर के लोग, खासकर नौजवान उनसे क्या चाहते हैं. शाह फैसल ने कहा कि सरकारी सेवा छोड़ने के लिए उन्हें आलोचना और सराहना दोनों मिली है और उन्हें इसकी 'पूरी उम्मीद भी थी.'

 

3rbbnsao

 

यह भी पढ़ें: शशि थरूर ने शाह फैसल के इस्तीफे पर किया Tweet, 2019 के लोकसभा चुनाव तक रुक जाते तो...

 

 

शाह फैसल के इस्तीफे के बाद सियासी घमासान भी शुरू हुआ था. वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने गुरुवार को इस मुद्दे पर मोदी सरकार(Narendra Modi Government) पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि शाह फैसल का इस्तीफा देना भाजपा सरकार के लिए कलंक है. चिदंबरम ने कहा कि इस कदम से ‘‘दुनिया उनकी पीड़ा और आक्रोश पर ध्यान देगी.''अपने सिलसिलेवार ट्वीट में पूर्व गृह और वित्त मंत्री ने कहा कि प्रथम कश्मीरी आईएएस टॉपर रहे फैसल ने जो कुछ भी कहा है, वह  सरकार को दोषी ठहराता है.

यह भी पढ़ें: IAS टॉपर शाह फैसल ने इस्तीफे के एक दिन बाद लोगों से की यह अपील...

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि दुखद है, लेकिन मैं आईएएस अधिकारी (अब इस्तीफा दे चुके) शाह फैसल को सलाम करता हूं. उनके बयान का हर शब्द सच है और भाजपा सरकार को दोषी ठहराने वाला है. दुनिया उनकी पीड़ा और आक्रोश पर ध्यान देगी.''फैसल ने सिविल सेवा अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया है.उन्होंने बुधवार को अपने फैसले की वजह "कश्मीर में लगातार हो रही हत्याओं" को बताया था और साथ ही कहा था कि कश्मीरी लोगों तक पहुंचने के केंद्र सरकार के प्रयासों में ‘‘ईमानदारी की कमी है.''

VIDEO: आईएएस की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र शाह फैसल

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Faesal, Jammu And Kashmir, LokSabhaPolls2019, Election 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com