विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन में 'पप्पू' शब्द का इस्तेमाल करने से बीजेपी को रोका

चुनाव आयोग ने एक इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन में 'पप्पू' शब्द का इस्तेमाल करने से गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को रोक दिया.

चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन में 'पप्पू' शब्द का इस्तेमाल करने से बीजेपी को रोका
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव अभियान में विज्ञापन में अपमानजनक शब्द के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग ने भाजपा को झटका दिया है. चुनाव आयोग ने एक इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन में 'पप्पू' शब्द का इस्तेमाल करने से गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को रोक दिया. इस विज्ञापन में जाहिर तौर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाया गया था, जिसे चुनाव आयोग ने 'अपमानजनक' बताया.

यह भी पढ़ें - यशंवत सिन्हा ने फिर बोला हमला, कहा- गुजरात पर बोझ हैं जेटली, लोगों को उनका इस्तीफा मांगने का हक

बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधने के दौरान अक्सर सोशल मीडिया पर पप्पू शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि चुनाव आयोग ने इस बात को ध्यान में रखते हुए बीजेपी को इसके इस्तेमाल से रोक दिया.

यह भी पढ़ें - राजद नेता शिवानंद तिवारी का बड़ा हमला- 'पप्पू' ने पीएम मोदी की नींद हराम कर रखी है

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए भाजपा के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विज्ञापन की पटकथा में किसी शब्द का किसी व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं है. गुजरात के सीईओ बीबी स्वैन से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी घटनाक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही कल कोई प्रतिक्रिया दे सकते हैं.

VIDEO: गुजरात में आज से बीजेपी शुरू करेगी 'गौरव महासंपर्क अभियान'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Commision, BJP Advertisement, Gujrat Assembly Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com