दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। केजरीवाल कैबिनेट के सदस्य मनीष सिसोदिया ने बताया कि उन्हें दिल्ली का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है, लेकिन खुद अरविंद केजरीवाल ने अपने पास कोई मंत्रालय नहीं रखा है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपने पास कोई मंत्रालय न रखने पर ट्वीट कर कहा, मंत्रियों, विधायकों के काम पर नजर रखूंगा, उन्हें उत्तरदायी बनाऊंगा।
दिल्ली के पहले उप मुख्यमंत्री सिसोदिया के पास शहरी विकास, शिक्षा मंत्रालय, वित्त, योजना, राजस्व और निगरानी विभाग भी होगा।
जबसे दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं, एनडीटीवी इंडिया आपको लगातार बता रहा है कि मनीष सिसोदिया डिप्टी सीएम बनेंगे और सबसे ताक़तवर मंत्री भी होंगे। केजरीवाल सरकार के आज शपथ लेते ही एनडीटीवी इंडिया की इस खबर पर मुहर लगाई और यह साफ हो गया कि दिल्ली सरकार असल में मनीष सिसोदिया ही चलाएंगे।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जितेंद्र तोमर गृह, कानून तथा कला एवं संस्कृति विभाग संभालेंगे। 'आप' सरकार के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है।
सत्येंद्र जैन इस बार भी स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा उनके पास ऊर्जा, उद्योग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग भी रहेंगे। गोपाल राय को परिवहन और श्रम मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही वह ग्रामीण विकास तथा रोजगार मंत्रालय भी संभालेंगे।
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदीप कुमार को महिला एवं बाल कल्याण, सामाजिक कल्याण तथा एससी/एसटी कल्याण मंत्रालय दिए गए हैं। असीम अहमद खान को खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाया गया है।
वहीं केजरीवाल सरकार की पहली कैबिनेट बैठक रद्द हो गई है। ये बैठक आज शाम 4:30 बजे होने वाली थी, लेकिन सीएम अरविंद केजरीवाल की खराब तबीयत की वजह से बैठक रद्द कर दी गई।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं