विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2014

देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रियों के विभाग बांटे, सुधीर मुनघंटीवार होंगे वित्तमंत्री

देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रियों के विभाग बांटे, सुधीर मुनघंटीवार होंगे वित्तमंत्री
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। एकनाथ खड़से को राजस्व विभाग का जिम्मा दिया गया है। सुधीर मुनघंटीवार वित्तमंत्री होंगे।

विनोद तावड़े को खेल और शिक्षा विभाग दिया गया है। प्रकाश मेहता संसदीय कार्य, उद्योग और खनन मंत्रालय संभालेंगे, जबकि चंद्रकांत पाटिल को टेक्सटाइल और सहकारिता मंत्रालय दिया गया है।

पंकजा मुंडे को देवेंद्र फडणवीस सरकार में ग्रामीण विकास तथा महिला एवं बाल कल्याण विभाग दिया गया है। विष्णु सावरा जनजातीय मामले और सामाजिक न्याय मंत्रालय संभालेंगे।

दिलीप कांबले सामाजिक न्याय राज्यमंत्री बनाए गए हैं। विद्या ठाकुर को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है।

Previous Article
Haryana Election Exit Poll: क्या कुमारी शैलजा बनेंगी मुख्यमंत्री? कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने दिया यह जवाब
देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रियों के विभाग बांटे, सुधीर मुनघंटीवार होंगे वित्तमंत्री
JJP बनेगी जमानत जब्त पार्टी, AAP के बिना हरियाणा में नहीं हो सकता सरकार का गठन: राघव चड्ढा
Next Article
JJP बनेगी जमानत जब्त पार्टी, AAP के बिना हरियाणा में नहीं हो सकता सरकार का गठन: राघव चड्ढा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com