
केंद्रीय चुनाव आयोग ने 7 अप्रैल से 12 मई, 2014 के बीच नौ चरणों में लोकसभा चुनाव 2014 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आइए पढ़ते हैं, किस-किस तारीख को किन-किन राज्यों की कितनी-कितनी सीटों पर मतदान होने जा रहा है।
इनके अलावा इस चुनाव कार्यक्रम में हम यह भी जानेंगे कि किस तारीख को किस चरण के अंतर्गत किस राज्य की विधानसभा चुनने के लिए अथवा उपचुनाव के लिए मतदान होना है।
पहला चरण - 7 अप्रैल - दो राज्य, छह लोकसभा सीटें
पहले चरण में 7 अप्रैल को असम की पांच और त्रिपुरा की एक लोकसभा सीट पर मतदान होगा।
दूसरा चरण - 9 अप्रैल - पांच राज्य, नौ लोकसभा सीटें
दूसरे चरण के अंतर्गत 9 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश तथा मेघालय की दो-दो, तथा मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड की एक-एक सीट पर पोलिंग होगी। इसी चरण में मिजोरम की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी पोलिंग करवाई जाएगी।
तीसरा चरण - 10 अप्रैल - 14 राज्य, 92 लोकसभा सीटें
तीसरे चरण में 10 अप्रैल को केरल की 20, हरियाणा, महाराष्ट्र उड़ीसा और उत्तर प्रदेश की 10-10, मध्य प्रदेश की नौ, दिल्ली की सात, बिहार की छह, झारखंड की पांच तथा लक्षद्वीप, जम्मू एवं कश्मीर, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़ व अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की एक-एक सीट पर मतदान करवाया जाएगा। इसी चरण में महाराष्ट्र की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव तथा उड़ीसा की 70 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव करवाया जाएगा।
चौथा चरण - 12 अप्रैल - तीन राज्य, पांच लोकसभा सीटें
चौथे चरण में 12 अप्रैल को असम की तीन तथा सिक्किम और त्रिपुरा की एक-एक संसदीय सीट पर मतदान होगा, जबकि इसी चरण में सिक्किम विधानसभा के लिए भी 32 सीटों पर वोटिंग करवाई जाएगी।
पांचवां चरण - 17 अप्रैल - 13 राज्य, 122 लोकसभा सीटें
पांचवां चरण 17 अप्रैल को होगा, जिसके तहत कर्नाटक की 28, राजस्थान की 20, महाराष्ट्र की 19, उत्तर प्रदेश व उड़ीसा की 11-11, मध्य प्रदेश की 10, बिहार की सात, झारखंड की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, छत्तीसगढ़ की तीन, गोवा की दो, तथा मणिपुर व जम्मू एवं कश्मीर की एक-एक लोकसभा सीट पर मतदान होगा। इसी चरण में उड़ीसा की 77 विधानसभा सीटों तथा पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग करवाई जाएगी।
छठा चरण - 24 अप्रैल - 12 राज्य, 117 लोकसभा सीटें
छठे चरण में 24 अप्रैल को तमिलनाडु की 39, महाराष्ट्र की 19, उत्तर प्रदेश की 12, मध्य प्रदेश की 10, बिहार और छत्तीसगढ़ की सात-सात, असम व पश्चिम बंगाल की छह-छह, राजस्थान की पांच, झारखंड की चार तथा पुदुच्चेरी व जम्मू एवं कश्मीर की एक-एक लोकसभा सीट पर मतदान होगा। इसी चरण में मध्य प्रदेश व तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट पर भी वोटिंग करवाई जाएगी।
सातवां चरण - 30 अप्रैल - नौ राज्य, 89 लोकसभा सीटें
मतदान का सातवां चरण 30 अप्रैल को होगा, जिसके तहत गुजरात की 26, आंध्र प्रदेश की 17, उत्तर प्रदेश की 14, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की सात तथा दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली और जम्मू एवं कश्मीर की एक-एक लोकसभा सीट पर मतदान करवाया जाएगा। इसी चरण में आंध्र प्रदेश की 119, गुजरात की सात, उत्तर प्रदेश की दो तथा बिहार व पश्चिम बंगाल की एक-एक विधानसभा सीट पर भी पोलिंग होगी।
आठवां चरण - 7 मई - सात राज्य, 64 लोकसभा सीटें
आठवें चरण में 7 मई को आंध्र प्रदेश की 25, उत्तर प्रदेश की 15, बिहार की सात, पश्चिम बंगाल की छह, उत्तराखंड की पांच, हिमाचल प्रदेश की चार तथा जम्मू एवं कश्मीर की दो लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसी चरण में आंध्र प्रदेश की 175, उत्तर प्रदेश की दो एवं बिहार व पश्चिम बंगाल की एक-एक विधानसभा सीट पर भी मतदान करवाया जाएगा।
नौवां चरण - 12 मई - तीन राज्य, 41 लोकसभा सीटें
नौवें तथा अंतिम चरण के तहत 12 मई को उत्तर प्रदेश की 18, पश्चिम बंगाल की 17 तथा बिहार की छह लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी, तथा इसी चरण में पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर भी मतदान करवाया जाएगा।
राज्यवार चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है...
• अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह : 10 अप्रैल
• आंध्र प्रदेश : 30 अप्रैल तथा 7 मई
• अरुणाचल प्रदेश : 9 अप्रैल
• असम : 7, 12 तथा 24 अप्रैल
• बिहार : 10, 17, 24 व 30 अप्रैल तथा 7 व 12 मई
• चंडीगढ़ : 10 अप्रैल
• छत्तीसगढ़ : 10, 17 तथा 24 अप्रैल
• दादरा एवं नगर हवेली : 30 अप्रैल
• दमन एवं दीव : 30 अप्रैल
• दिल्ली : 10 अप्रैल
• गोवा : 17 अप्रैल
• गुजरात : 30 अप्रैल
• हरियाणा : 10 अप्रैल
• हिमाचल प्रदेश : 7 मई
• जम्मू एवं कश्मीर : 10, 17, 24 व 30 अप्रैल तथा 7 मई
• झारखंड : 10, 17 तथा 24 अप्रैल
• कर्नाटक : 17 अप्रैल
• केरल : 10 अप्रैल
• लक्षद्वीप : 10 अप्रैल
• मध्य प्रदेश : 10, 17 तथा 24 अप्रैल
• महाराष्ट्र : 10, 17 तथा 24 अप्रैल
• मणिपुर : 9 तथा 17 अप्रैल
• मेघालय : 9 अप्रैल
• मिजोरम : 9 अप्रैल
• नगालैंड : 9 अप्रैल
• ओडिशा : 10 तथा 17 अप्रैल
• पुदुच्चेरी : 24 अप्रैल
• पंजाब : 30 अप्रैल
• राजस्थान : 17 तथा 24 अप्रैल
• सिक्किम : 12 अप्रैल
• तमिलनाडु : 24 अप्रैल
• त्रिपुरा : 7 तथा 12 अप्रैल
• उत्तराखंड : 7 मई
• उत्तर प्रदेश : 10, 17, 24 व 30 अप्रैल तथा 7 व 12 मई
• पश्चिम बंगाल : 17, 24 व 30 अप्रैल तथा 7 व 12 मई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं