विज्ञापन
This Article is From May 05, 2014

मेरे रिकॉर्ड का मुकाबला करने के लिए चिदंबरम को दो बार जन्म लेना होगा : यशवंत सिन्हा

मेरे रिकॉर्ड का मुकाबला करने के लिए चिदंबरम को दो बार जन्म लेना होगा : यशवंत सिन्हा
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

वित्तमंत्री के साथ चल रहे वाकयुद्ध को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने आज कहा कि वित्तमंत्री के रूप में उनके (सिन्हा) रिकॉर्ड का मुकाबला करने के लिए पी. चिदंबरम को एक नहीं बल्कि दो बार जन्म लेना होगा।

सिन्हा ने यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में चिदंबरम को निशाने पर लेते हुए उन पर करदाताओं के विरुद्ध 'कर आतंकवाद' फैलाने और अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर को 4.6 फीसदी दिखाने के लिए अनेक ‘फ्रॉड’ (कपट) का सहारा लेने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इन फ्रॉड को समझ लिया जाए तो देश की अर्थव्यवस्था 4.6 से भी कहीं नीचे है।

चिदंबरम द्वारा उन्हें (सिन्हा को) सबसे खराब वित्तमंत्री बताए जाने का जवाब देते हुए भाजपा नेता ने कहा, 'मैंने 4 साल में वित्तमंत्री के रूप में जो काम किया है, चिदंबरम को उसका मुकाबला करने के लिए दो बार जन्म लेना होगा।'

इससे पहले चिदंबरम ने पिछले सप्ताह सिन्हा की खिंचाई करते हुए कहा था कि देश में उदारीकरण के बाद अर्थव्यवस्था जब सबसे बुरे हाल में थी उस समय सिन्हा वित्तमंत्री थे।

सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार ने यूपीए सरकार को 8.5 फीसदी वृद्धि दर वाली अर्थव्यवस्था सौंपी थी, लेकिन चिदंबरम उसे 4.6 फीसदी पर ले आए।

भाजपा नेता के अनुसार अर्थव्यवस्था की वास्तविक वृद्धि दर 4.6 फीसदी से भी कम है और चिदंबरम ने इसे छिपाने के लिए कई फ्रॉड किए हैं। उनके अनुसार इन फ्रॉड में योजनागत व्यय में से 80 हजार करोड़ रुपयों की बड़ी कटौती की गई, कई सब्सिडी रोकी गई और अग्रिम करों की 'जबरन वसूली' की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चिदंबरम के वित्तमंत्री रहते देश इस समय 'सबसे बदतरीन अर्थिक संकट' का सामना कर रहा है।

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
अफजल गुरु, सर्जन बरकती और इंजीनियर रशीद...कश्मीर के वोटरों के मन में क्या?
मेरे रिकॉर्ड का मुकाबला करने के लिए चिदंबरम को दो बार जन्म लेना होगा : यशवंत सिन्हा
4 बार CM, 13 साल की उम्र से जुड़े हैं RSS से, विदिशा से 6 बार के सांसद शिवराज बने मोदी सरकार में मंत्री
Next Article
4 बार CM, 13 साल की उम्र से जुड़े हैं RSS से, विदिशा से 6 बार के सांसद शिवराज बने मोदी सरकार में मंत्री
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com