विज्ञापन

NEET UG 2026 कैंसिल: MBBS एडमिशन और काउंसलिंग पर क्या पड़ेगा असर?

Impact On MBBS Admission After NEET 2026 Cancellation : इस फैसले के बाद MBBS, BDS और AYUSH कोर्सों में एडमिशन का पूरा प्रोसेस प्रभावित होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं. छात्रों को दोबारा परीक्षा, नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार करना होगा.

NEET UG 2026 कैंसिल: MBBS एडमिशन और काउंसलिंग पर क्या पड़ेगा असर?
NEET Exam 2026: छात्रों के करियर पर पड़ सकता है असर

Impact On MBBS Admission After NEET 2026 Cancellation : देशभर के लाखों मेडिकल कैंडिडेट्स को हाल ही में बड़ा झटका लगा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ कर दिया है कि 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी गई है. यह फैसला पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं के चलते लिया गया है. इस फैसले के बाद MBBS, BDS और AYUSH कोर्सों में एडमिशन का पूरा प्रोसेस प्रभावित होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं. अब छात्रों को दोबारा परीक्षा, नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार करना होगा. इससे न केवल एडमिशन प्रोसेस में देरी होगी, बल्कि छात्रों के मानसिक तनाव और भविष्य की अनिश्चितता भी बढ़ गई है.

MBBS काउंसलिंग में होगी देरी

NEET परीक्षा रद्द होने का सबसे बड़ा असर मेडिकल काउंसलिंग प्रोसेस पर देखने को मिल सकता है. पहले जहां MBBS और दूसरे मेडिकल कोर्सों की काउंसलिंग तय समय पर शुरू होने की उम्मीद थी, वहीं अब इसमें 1 से 2 महीने या उससे ज्यादा की देरी हो सकती है. इसके चलते इसके चलते नया MBBS 2026-27 सेशन भी समय पर शुरू नहीं हो पाएगा. छात्रों और पेरेंट्स में इसे लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है.

मेरिट लिस्ट और रैंकिंग 

परीक्षा दोबारा होने से पूरी मेरिट लिस्ट और ऑल इंडिया रैंक में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. जिन छात्रों ने पहली परीक्षा के आधार पर अच्छे कॉलेज मिलने की उम्मीद लगाई थी, उन्हें अब नए रिजल्ट का इंतजार करना होगा. इससे मेडिकल कॉलेजों में सीट मिलने की संभावनाएं भी बदल सकती हैं.

दोबारा होगा NEET एग्जाम 

NTA ने बताया कि अब NEET UG 2026 दोबारा कराई जाएगी. 3 मई 2026 को हुई परीक्षा के स्थान पर नई तारीखों पर फिर से एग्जाम लिया जाएगा. इसके लिए छात्रों को नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जबकि पुराने एडमिट कार्ड अमान्य माने जाएंगे. हालांकि, छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी.

फीस और रजिस्ट्रेशन को लेकर राहत

एजेंसी की ओर से यह भी साफ किया गया है कि छात्रों से किसी प्रकार की एक्स्ट्रा एग्जाम फीस नहीं ली जाएगी. पहले से जमा की गई फीस को ही दोबारा परीक्षा के लिए मान्य माना जाएगा. इससे छात्रों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

छात्रों में बढ़ा मानसिक तनाव

NEET परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्र मानसिक दबाव और असमंजस की स्थिति में हैं. कई छात्र पहले से काउंसलिंग और एडमिशन की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें दोबारा परीक्षा की तैयारी करनी होगी. इससे छात्रों के समय और मेहनत दोनों पर असर पड़ा है.

ये भी पढ़ें - NEET 2026 Leak: फांसी की सजा होनी चाहिए...NEET पेपर लीक पर फूटा खान सर का गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट का किया जिक्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com