विज्ञापन

होमवर्क नहीं करने पर छात्रा को डंडे से बेरहमी से पीटा, जांच रिपोर्ट आते ही शिक्षिका पर बड़ी कार्रवाई, किया गया बर्खास्त

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने जांच कराई. जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया शिक्षिका की गलती पाए जाने पर अतिथि शिक्षिका का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया.

होमवर्क नहीं करने पर छात्रा को डंडे से बेरहमी से पीटा, जांच रिपोर्ट आते ही शिक्षिका पर बड़ी कार्रवाई, किया गया बर्खास्त
अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ में एक अतिथि शिक्षिका ने एक  छात्रा को बुरी तरह से पीटा.

School Discipline Controversy : उत्तराखंड के अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में 6 क्लास की छात्रा के होमवर्क नहीं करने पर पिटाई का मामला सोशल मीडिया में आने के बाद गेस्ट टीचर की सेवा तत्काल समाप्त कर दी गई है. सोमवार को डीएम अंशुल सिंह ने स्कूल का दौरा कर बच्ची के घरवालों से बात की. बात दें वीडियो वायरल होने के बाद जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा एवं उप खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी की समिति गठित की गई थी. समिति की जांच रिपोर्ट आने के बाद ये निर्णय लिया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिथि शिक्षिका का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया गया है.

होम वर्क पूरा न होने पर हुई पिटाई

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में एक अतिथि शिक्षिका ने एक छात्रा को बुरी तरह से पीटा. जिसके बाद सोशल मीडिया में वीडियो और फोटो वायरल होने से लोगों में आक्रोश देखने को मिला.अतिथि शिक्षिका के द्वारा छात्रा की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है .सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मासूम सी छोटी सी बच्ची को होमवर्क नहीं करने की ऐसी सजा मिली जो शायद वह जिंदगी भर नहीं भूल सकती है. बच्ची को बेरहमी से मारा गया है उसके हाथ और पीठ पर पिटाई के गहरे निशान हैं.

जानकारी के मुताबिक मामला बीते शनिवार का है. क्लास में होमवर्क चेक करने के दौरान एक छात्रा का काम अधूरा मिला, इसी बात पर शिक्षिका ने छात्र को पहले पीटा और बाद में डंडे से उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के बाद पीड़ित छात्रा की पीठ और हाथ में डंडे के निशान गहरे पड़ गए. जब पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर अपने माता पिता को स्कूल में हुई घटना बताई तो परिवार वाले एक पल के लिए मौन हो गए.

पीड़िता छात्रा के शरीर पर चोट के निशान देख परिवार वाले काफी गुस्से में आ गए. इसके बाद छात्रा के परिवार वाले मामले की शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे. सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे, स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि छात्रा स्कूल में दिया गया होमवर्क नहीं कर रही थी. इसी बात से नाराज होकर टीचर ने बच्ची को डांटा और उसकी पिटाई कर दी. स्कूल प्रशासन ने इस पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, टीचर पर हुई कार्रवाई

वहीं, बच्ची की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद न सिर्फ ग्रामीण बल्कि आसपास के तमाम लोग बेहद नाराज हो गए और आक्रोशित हो गए. इसके बाद आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे मामले की गंभीरता को देखते हुए अल्मोड़ा के डीएम अंशुल सिंह ने सोमवार के दिन स्कूल में जाकर निरीक्षण किया और अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त कर दिया है.

राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में छात्रा के साथ मारपीट के मामले को देखते हुए. डीएम अंशुल सिंह स्कूल में पहुंचे जहां पर उन्होंने निरीक्षण किया. डीएम अंशुल सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर से टीचर की गलती नजर आई. इसके अलावा इसमें इंक्वारी कमिटी भी बैठा दी गई और इसमें तत्काल कार्रवाई भी की जाएगी.

डीएम ने आगे बताया कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पीड़िता छात्रा से बातचीत की है. इसके साथ उनकी बहन और माता-पिता से भी उनकी बात हुई है. इसके अलावा स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस रखने के लिए कहा गया है. उनके इस निरीक्षण से एक मैसेज देना भी जरूरी है की आगे से इतनी बड़ी गलती कोई दोहराए न.

यह भी पढ़ें- NEET PG 2026 Admit Card की फिर बदली तारीख, अब इस दिन होगा हॉल टिकट रिलीज, NBEMS ने बताई वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com