NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. आज एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की रिवाइज्ड डेट घोषित का है. बोर्ड के अनुसार अब एडमिट कार्ड 25 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा.
क्यों बदली गई डेट
इससे पहले NBEMS ने उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख 27 अगस्त से बदलकर 24 अगस्त कर दी थी. हालांकि, अब असम और मेघालय से मिले कुछ अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए इसमें एक बार फिर बदलाव किया गया है.
30 अगस्त को होगी परीक्षा
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सिंगल शिफ्ट (Single Shift) में होगा. परीक्षा देशभर के लगभग 340 शहरों और 1,300 से अधिक एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी.
NBEMS पहले ही 11 अगस्त को उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर (Exam City Intimation Slip) की जानकारी दे चुका है. अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं.
कैंडिडेट्स के लिए गाइलाइन्स
NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी कलर (Colour Print) कॉपी एग्जाम सेंटर पर लेकर जाएं. साथ ही परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और NBEMS के आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
यह भी पढ़ें- दिल्ली कोचिंग हब मुखर्जी नगर: UPSC एस्पिरेंट्स का "दलाल स्ट्रीट", बिकते कमरे, महंगाई की मार, जीना दुश्वार!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं