विज्ञापन

UP पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

UP पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 की आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है. जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार नए आवेदक करने की प्रकिया 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी. जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं, वो ये मौका हाथ से जाने न दें.

UP पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
 11वीं और उससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं.

UP Post-Matric Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक श्रेणियों के छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 का शेड्यूल जारी कर दिया है. जारी शेड्यूल के अनुसार नए आवेदक 15 सितंबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे. वहीं  रिन्यूअल आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलेगी. बता दें कि 11वीं और उससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

कौन छात्र कर सकते हैं आवेदन

  1. उत्तर प्रदेश सरकार की और से दी जाने वाली स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए वो छात्र आवेदन कर सकते हैं जो कि राज्य के मूल निवासी होंगे. 
  2. शैक्षणिक योग्यता की बात की जाएगा किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ाई होनी चाहिए.
  3. परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. एससी और एसटी वर्ग के लिए यह सीमा 2.5 लाख रुपये रखी गई है.

UP पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए जो छात्रों  आवेदन करना चाहते हैं वो तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर दें. आवेदन के बाद इनकी जांच की जाएगीगे और आगे की प्रोसेस के लिए योग्य फॉर्म भेजे जाएंगे. शेड्यूल के अनुसार  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 16 सितंबर से 4 नवंबर, 2026 के बीच पूरी की जाएगी. यूनिवर्सिटी/एफिलिएटिंग एजेंसी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 16 सितंबर से 25 नवंबर, 2026 तक होगी और PFMS जांच 26 नवंबर से 5 दिसंबर, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. पिछली कक्षा की मार्कशीट
  3. आय का प्रमाण पत्र 
  4. जाति प्रमाण पत्र 
  5. खाते की जानकारी जहां पैसे भेजे जानें हैं

आवेदन करने से पहले जारी नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें और सारी शर्तों को ध्यान से पढ़ें. उसके बाद अप्लाई कर दें. 

इस लिंक पर जाकर आप इस स्कॉलरशिप की जानकारी विस्तार से पढ़ सकते हैं-पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27

ये भी पढ़ें- "64 की उम्र में दिया M.Tech एग्जाम, क्लास में टॉप 10 में बनाई जगह ": बेटे ने शेयर की पिता की Success Story

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Post Matric Scholarship 2026, Scholarship News, Up Scholarship 2026, Scholarship Updates For Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com