विज्ञापन

Netflix दे रहा 100 छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Netflix Scholarships 2026: जिन छात्रों को आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है, उनके लिए नेटफ्लिक्स की तरफ से ये स्कॉलरशिप दी जा रही है. इसमें बताया गया है कि किन कोर्सेस के छात्र आवेदन कर सकते हैं.

Netflix दे रहा 100 छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन
नेटफ्लिक्स दे रहा है स्कॉलरशिप पाने का मौका

Netflix में मूवीज और वेब सीरीज तो आपने खूब देखी होंगीं, लेकिन अब ये कंपनी स्कॉलरशिप भी देने जा रही है. दिग्गज कंपनी नेटफ्लिक्स ने 6 अलग-अलग क्रिएटिव और आर्ट्स प्रोग्राम्स में पढ़ाई कर रहे 100 छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है. फिल्म, टेलीविजन और क्रिएटिव इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए ये एक बेहतरीन मौका है. आइए जानते हैं कि इस पहल का मकसद क्या है और नेटफ्लिक्स की ये स्कॉलरशिप पाने के लिए छात्रों को क्या करना होगा. 

इन प्रोग्राम्स के लिए है स्कॉलरशिप 

  • फिल्म मेकिंग
  • स्क्रीनराइटिंग 
  • डायरेक्शन
  • एनिमेशन 
  • विजुअल इफेक्ट्स (VFX)
  • मीडिया प्रोडक्शन 

क्या है इस पहल का मकसद?

इस पहल का मकसद उन छात्रों की मदद करना है, जिन्हें आर्थिक तंगी के चलते उच्च शिक्षा पूरी करने में दिक्कत हो रही है. नेटफ्लिक्स फंड के जरिए ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों की ट्यूशन फीस और पढ़ाई से जुड़े बाकी तमाम खर्चों को कवर किया जाएगा. इस प्रोग्राम का मकसद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई सोच, अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले युवाओं और उभरते हुए टैलेंट को आगे आने का मौका देना है.  

कौन कर सकता है आवेदन?

बताए गए 6 क्रिएटिव प्रोग्राम्स में शामिल छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के योग्य हैं. छात्रों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, क्रिएटिव पोर्टफोलियो और वित्तीय जरूरतों के आधार पर किया जाएगा. अगर आप भी क्रिएटिव फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ये मौका काफी शानदार है. इसमें पढ़ाई और कोर्स से जुड़े तमाम तरह के खर्च नेटफ्लिक्स उठाएगा. आप इस स्कॉलरशिप की जानकारी अपने आसपास मौजूद ऐसे छात्रों को भी दे सकते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इस तरह के कोर्स कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - गुजरात में यूपी के 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, स्किल ट्रेनिंग होगी शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix Scholarships, Netflix Scholarships For Indian Students, Scholarships 2026, Scholarship News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com