ULLAS Scheme Tamil Nadu 2026 : तमिलनाडु में 15 नवंबर को उल्लास (नव भारत साक्षरता कार्यक्रम - NILP) के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी असेसमेंट टेस्ट (FLNAT) का सफल आयोजन किया गया. जिसमें राज्य के 23,640 सेंटर्स पर लगभग 4.45 लाख ऐसे एडल्ट लर्नर्स ने एग्जाम दिया, जो अपनी उम्र में बेसिक एजुकेशन हासिल नहीं कर सके थे. इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दी है.
क्या है उल्लास योजना और इसका उद्देश्य?
'उल्लास' (ULLAS - Understanding of Lifelong Learning for All in Society) का उद्देश्य 15 साल और उससे अधिक आयु के उन एडल्ट्स को बुनियादी तौर पर साक्षर और आत्मनिर्भर बनाना है जो कभी स्कूल नहीं गए. यह प्रोग्राम केवल ट्रेडिशनल तौर पर क ख ग या गिनती सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वयस्कों-
- रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली पढ़ाई और बुनियादी गणित.
- मोबाइल-कंप्यूटर चलाना, बैंक के काम, ऑनलाइन लेन-देन और कानूनी अधिकार.
- इस पहल के जरिए समाज के इस बड़े हिस्से को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है.
ट्रेनिंग से लेकर सर्टिफिकेट तक की पूरी प्रोसेस
इस योजना के तहत रजिस्टर्ड एडल्ट्स को आमने-सामने और ऑनलाइन दोनों तरीकों से पढ़ाया जाता है. इसके लिए स्पेशल वर्कशॉप और ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित होते हैं. जब ये शिक्षार्थी बेसिक एजुकेशन और नॉलेज ऑफ नंबर्स सीख जाते हैं, तो उनके मूल्यांकन के लिए 'FLNAT' परीक्षा आयोजित की जाती है. परीक्षा पास करने वाले शिक्षार्थियों को सरकार की तरफ से बाकायदा लिटेरेसी सर्टिफिकेट भी दिया जाता है.
बदल गई है साक्षरता की परिभाषा
शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के मुताबिक, आज के दौर में साक्षरता का मतलब सिर्फ पढ़ना-लिखना नहीं है. बल्कि इसका मतलब समझ के साथ पढ़ने, लिखने, हिसाब-किताब करने, नई चीजें बनाने और बदलते डिजिटल युग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की क्षमता से है. इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत उल्लास और निपुण भारत जैसी दूरदर्शी योजनाएं शुरू की गई हैं.
योजना के आंकड़े और गोल
क्या है गोलसाल 2022 से 2027 के दौरान देश के लगभग 5 करोड़ इललिटरेट एडल्ट्स को इस दायरे में लाना.
1,037.90 करोड़ रुपये की है योजनाइस अभियान के लिए सरकार ने 1,037.90 करोड़ रुपये खर्च कर रही है.
कितने लोग ने लिया है हिस्सावर्तमान में इस योजना से 4.03 करोड़ से अधिक शिक्षार्थी और 52.20 लाख से ज्यादा वॉलंटियर्स जुड़े हुए हैं.
अब तक की प्रगतिअकेले सितंबर 2026 तक, देश भर में 3.3 करोड़ से अधिक शिक्षार्थी इस साक्षरता परीक्षा (FLNAT) में भाग ले चुके हैं.
यह भी पढ़ें- JNU New VC Appointment: जेएनयू में नए वाइस चांसलर की तलाश शुरू, 2.10 लाख होगी सैलरी जानें कौन कर सकता है Apply
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं