विज्ञापन

JNU New VC Appointment: जेएनयू में नए वाइस चांसलर की तलाश शुरू, 2.10 लाख होगी सैलरी जानें कौन कर सकता है Apply

JNU Vice-Chancellor Recruitment 2026: शिक्षा मंत्रालय (MoE) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के अगले कुलपति (Vice-Chancellor) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य शिक्षाविद 15 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

JNU New VC Appointment: जेएनयू में नए वाइस चांसलर की तलाश शुरू, 2.10 लाख होगी सैलरी जानें कौन कर सकता है Apply
उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के तौर पर काम करने का कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए.

JNU VC Kaise Bane : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में नए कुलपति (Vice-Chancellor) की तलाश आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. शिक्षा मंत्रालय ने जेएनयू के अगले वाइस चांसलर पद के लिए योग्य और एक्सपीरिएंस कैंडिडेट्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके लिए ऑफिशियल  नोटिफिकेशन शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट education.gov.in और जेएनयू के पोर्टल jnu.ac.in पर जारी कर दी गई है. 

अगर आप इस पद के लिए जरूरी योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो शिक्षा मंत्रालय के SAMARTH भर्ती पोर्टल crec.samarth.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 15 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक निश्चित की गई है.

कौन कर सकता है आवेदन? 

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जेएनयू के वायस चांसलर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का एक प्रख्यात शिक्षाविद (Distinguished Academician) होना अनिवार्य है. इसके साथ ही ये शर्तें भी पूरी करनी होगी-

प्रोफेसर का 10 साल का एक्सपीरिएंस

उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के तौर पर काम करने का कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए.

शोध एवं प्रशासनिक एक्सपीरिएंस

इसके अलावा, किसी रिसर्च (Research) और एकेडेमिक एजुकेशनल ऑर्गनाइजेशन में 10 साल का अनुभव रखने वाले एप्लिकेंट भी इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

इस बात का रखें ध्यान

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार,  कैंडिडेट्स में हायर एजुकेशन, सत्यनिष्ठा, उच्च नैतिक मानदंड और संस्थान के प्रति गहरी प्रतिबद्धता होनी चाहिए.

 कितनी होनी चाहिए उम्र? 

नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया की लास्ट डेट (15 दिसंबर 2026) तक कैंडिडेट्स की उम्र 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.

कितनी मिलेगी सैलरी और भत्ते?

जेएनयू के वाइस पद के लिए सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को हर महीने 2,10,000 रुपये  की फिक्स्ड मंथली सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही, सिलेक्टेड वाइस चांसलर को हर महीने 11,250 रुपये का स्पेशल एलाउंस (Special Allowance) और नियमानुसार मिलने वाले अन्य सभी लागू अलाउंस भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- फौज से रिटायर हुए हैं? बिना परीक्षा सीधे नौकरी पाने का मौका, 20 नवंबर को लगेगा गुरुग्राम में रोजगार मेला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com