विज्ञापन

UGC का बड़ा फैसला: एक ही सेशन में ली गई 2 डिग्रियां होंगी मान्य, 2022 से पहले वालों को भी राहत

यूजीसी ने देश के सभी यूनिवर्सिटी और उनसे एसोसिएटेड कॉलेजों एवं संस्थानों से कहा है कि वे रिवाइज्ड दिशा-निर्देशों को लागू करें, ताकि छात्रों को इसका फायदा मिल सके. एजुकेशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फैसला हायर एजुकेशन के क्षेत्र में स्पष्टता लाएगा और हजारों छात्रों की डिग्रियों पर उठ रहे सवालों को समाप्त करेगा.

UGC का बड़ा फैसला: एक ही सेशन में ली गई 2 डिग्रियां होंगी मान्य, 2022 से पहले वालों को भी राहत
यूजीसी की ओर से 5 जून 2025 को जारी पत्र के अनुसार आयोग की 3 अप्रैल 2025 को हुई 589वीं बैठक में एक साथ दो अकादमिक कार्यक्रम करने संबंधी दिशा-निर्देशों में आंशिक संशोधन को मंजूरी दी गई.

UGC New Rules : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है. यूजीसी एक ही एकेडेमिक सेशन में साथ-साथ किए गए दो एकेडेमिक प्रोग्रामों की डिग्रियों को भी वैलिड कर दिया है. खास बात यह है कि यह राहत उन स्टूडेंट्स को भी मिलेगी जिन्होंने UGC की गाइडलाइंस लागू होने से पहले दो कोर्स एक साथ पूरे किए थे.

यूजीसी की ओर से 5 जून 2025 को जारी पत्र के अनुसार आयोग की 3 अप्रैल 2025 को हुई 589वीं बैठक में एक साथ दो अकादमिक कार्यक्रम करने संबंधी दिशा-निर्देशों में आंशिक संशोधन को मंजूरी दी गई. इसके तहत पहले मौजूद उस प्रावधान में बदलाव किया गया है, जिसमें कहा गया था कि नई गाइडलाइंस लागू होने से पहले एक साथ दो प्रोग्राम करने वाले स्टूडेंट्स इसका लाभ नहीं ले पाएंगे.

दो डिग्रियां होंगी मान्य

अब शेड्यूल नियम के मुताबिक, अगर किसी स्टूडेंट ने यूजीसी के फर्स्ट डिग्री और मास्टर डिग्री रेगुलेशंस, एफिलिएटेड यूनिवर्सिटी के नियमों और वैधानिक पेशेवर परिषदों और जहां लागू हो वहां डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो के तय मानकों के अनुसार एक साथ दो एकेडेमिक प्रोग्राम पूरे किए हैं, तो ऐसी डिग्रियों को वैलिड माना जाएगा.

इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा उन स्टूडेंट्स को होगा जिन्होंने पहले में रेगुलर, ओपन या डिस्टेंस मोड के जरिए दो डिग्रियां एक साथ हासिल की थीं और बाद में उनकी वैधता को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी.

यूजीसी ने देश के सभी यूनिवर्सिटीज और उनसे एफिलिएटेड कॉलेजों और संस्थानों से कहा है कि वे रिवाइज्ड दिशा-निर्देशों को लागू करें ताकि छात्रों को इसका फायदा मिल सके. 
 

यह भी पढ़ें- NTA SHRESHTA 2027: मेधावी SC और DNT छात्रों को मिलेगा नामी स्कूलों में पढ़ने का चांस, जानिए पूरी प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com