विज्ञापन

AIR-1 इशिता किशोर से लेकर संजीव चोपड़ा तक, SRCC से पढ़कर IAS बनने वालों की लिस्ट

SRCC Alumni IAS Officers: पीएम मोदी के दौरे के बाद श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) खूब चर्चा में है. ये दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक बड़ा कॉलेज है, जहां से देश के कई आईएएस अधिकारी निकले हैं.

AIR-1 इशिता किशोर से लेकर संजीव चोपड़ा तक, SRCC से पढ़कर IAS बनने वालों की लिस्ट
SRCC से पढ़ाई कर चुके हैं देश के ये IAS अधिकारी

दिल्ली का मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पिछले दिनों खूब चर्चा में रहा. शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया. इससे पहले नरेंद्र मोदी 2013 में यहां आए थे, तब वो गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे. हालांकि SRCC को लेकर चर्चा अक्सर होती रही है, ये राजधानी का वो प्रतिष्ठित कॉलेज है, जहां से कई बड़े लोग पढ़कर निकले और उन्होंने अलग-अलग सेक्टर में अपना शानदार करियर बनाया. आज हम कुछ IAS अधिकारियों के बारे में आपको बताएंगे, जिन्होंने इसी SRCC से पढ़ाई पूरी की और आज देश की सेवा कर रहे हैं. 

AIR-1 हासिल करने वालीं इशिता किशोर

साल 2022 में जब लोक सेवा आयोग (UPSC) का रिजल्ट आया तो इशिता किशोर ने ऑल इंडिया टॉप किया. इशिता ने दिल्ली के SRCC से ही अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी. उन्होंने 2017 में यहां से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की. इशिता ने 26 साल की उम्र में अपने तीसरे अटेंप्ट में UPSC टॉप कर दिया. उनके पिता एयरफोर्स में नौकरी करते थे और मां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं. 

IAS अफसर अनन्या सिंह 

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से पढ़ाई करने वालीं अनन्या सिंह ने भी UPSC क्रैक किया और आज तेज तर्रार IAS अधिकारी के तौर पर काम कर रही हैं. यूपी के प्रयागराज से आने वालीं अनन्या सिंह ने सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई करने के बाद  SRCC में एडमिशन लिया और यहां से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी और अपने पहले ही अटेंप्ट में 51वीं रैंक लाकर UPSC क्रैक किया. 

IAS संजीव चोपड़ा 

1990 बैच के IAS अधिकारी संजीव चोपड़ा भी SRCC के एल्युमिनाई रह चुके हैं. उन्होंने यहां से बीकॉम की डिग्री ली थी, जिसके बाद उन्होंने यूपीएससी पास किया और फिर IAS बने. फिलहाल संजीव चोपड़ा भारत सरकार के साथ सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं. 

IAS के रतन्प्रभा 

कर्नाटक कैडर की सीनियर आईएएस अधिकारी के. रतन्प्रभा भी श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) की ही छात्र रही हैं. 1981 बैच की IAS अधिकारी को SRCC की तरफ से डिस्टिंगविश्ड एलुमनाई अवॉर्ड भी दिया गया. इस दौरान उन्होंने बताया कि SRCC में पढ़ाई का उनके करियर और सिविल सर्विस में काफी ज्यादा फायदा हुआ. IAS रहते हुए रतन्प्रभा ने कर्नाटक के मुख्य सचिव के पद पर भी काम किया, जिसके बाद वो रिटायर हो गईं. 

ये भी पढ़ें - स्कूली बच्चों के लिए खुले IIT मद्रास के दरवाजे, एयरोस्पेस और डेटा साइंस सीखेंगे छात्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SRCC College, IAS Officers, SRCC Alumni IAS Officers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com