विज्ञापन

Engineering के लिए ये हैं भारत के टॉप-10 कॉलेज, 12वीं के बाद ऐसे मिलेगा एडमिशन, जानिए फुल प्रोसेस

Best BTech Colleges in India : इंजीनियरिंग करने का सपना है? जानिए NIRF रैंकिंग के अनुसार भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, बेस्ट ब्रांचेस और 12वीं के बाद एडमिशन पाने का पूरा प्रोसेस।

Engineering के लिए ये हैं भारत के टॉप-10 कॉलेज, 12वीं के बाद ऐसे मिलेगा एडमिशन, जानिए फुल प्रोसेस
 12वीं कक्षा में आपके पास फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और मैथमेटिक्स (गणित) यानी PCM विषय होने जरूरी हैं.

NIRF Ranking Engineering College List : सभी राज्यों ने 12 वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. ऐसे में अब छात्र कॉलेज का रुख करने वाले हैं. कोई ट्रे़डिशनल डिग्री करने की तैयारी में है, तो कोई डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपने बुन रहा है. वैसे बारहवीं के बाद आज भी लाखों छात्र की पहली पसंद बीटेक होता है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि बेस्ट कॉलेज कौन सा है और वहां एडमिशन कैसे मिलेगा? आपकी इस कश्मकश का हल इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं.

हम आपको NIRF रैंकिंग के हिसाब से कौन सी टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, बताने जा रहे हैं. इससे आपको आपके लिए क्या बेस्ट है ये चुनने में आसानी होगी. 

NIRF रैंकिंग के अनुसार: ये हैं भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज 

IIT मद्रास

यह कॉलेज लगातार देश में नंबर-1 पायदान पर बना हुआ है. इसकी टीचिंग और रिसर्च क्वालिटी सबसे शानदार है.

IIT दिल्ली

देश की राजधानी में स्थित यह संस्थान दूसरे नंबर पर काबिज है.

IIT बॉम्बे

प्लेसमेंट और स्टार्टअप कल्चर के मामले में यह छात्रों की पहली पसंद है.

IIT कानपुर

रिसर्च और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी में इस संस्थान का बड़ा नाम है.

IIT खड़गपुर

देश का सबसे पुराना और बेहद प्रतिष्ठित आईआईटी.

IIT रुड़की

शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और कोर इंजीनियरिंग के लिए मशहूर.

IIT हैदराबाद

पिछले कुछ वर्षों में लंबी छलांग लगाकर यह 7वें पायदान पर आ गया है.

IIT गुवाहाटी

अपने खूबसूरत कैंपस और बेहतरीन एकेडमिक्स के लिए जाना जाता है.

NIT तिरुचिरापल्ली (त्रिशी)

गैर-आईआईटी संस्थानों में यह देश का सबसे बेस्ट और टॉप-10 में शामिल एकमात्र एनआईटी है.

IIT BHU (वाराणसी)

समृद्ध इतिहास और बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड के साथ टॉप 10 में शामिल.

कौन सी ब्रांचेस हैं सबसे ज्यादा डिमांड में?

आज के टेक-दौर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) की डिमांड सातवें आसमान पर है. इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI/ML), डेटा साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE) जैसी मॉडर्न ब्रांचेस में छात्रों को रिकॉर्ड-तोड़ प्लेसमेंट मिल रहे हैं. 

12वीं के बाद कैसे मिलेगा एडमिशन? 

12वीं में होने चाहिए ये सब्जेक्ट

 12वीं कक्षा में आपके पास फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और मैथमेटिक्स (गणित) यानी PCM विषय होने जरूरी हैं.

जरूरी मार्क्स

देश के टॉप आईआईटी/एनआईटी में एडमिशन के लिए 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% एग्रीगेट होना चाहिए. वहीं सामान्य इंजीनियरिंग कॉलेजों या राज्य स्तरीय यूनिवर्सिटीज के लिए 12वीं में 45% से 50% मार्क्स की जरूरत होती है.

एंट्रेंस एग्जाम

 आईआईटी में जाने के लिए आपको पहले JEE Main परीक्षा पास करनी होगी, जिसके बाद ही आप JEE Advanced में बैठ सकते हैं. इसके अलावा राज्य स्तरीय कॉलेजों के लिए MHT CET जैसी प्रवेश परीक्षाएं भी दे सकते हैं.

यह भी पढ़ेंकरोड़ों का पैकेज और IIT की डिग्री लात मारकर बने अरबपति, इन 7 दिग्गजों की कहानी कर देगी हैरान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top Engineering Colleges India 2026, NIRF Engineering Ranking 2025, Best BTech Colleges In India, IIT Madras Ranking, IIT Delhi BTech Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com