विज्ञापन

CBSE बोर्ड से पढ़े हैं ये बड़े सेलेब्स, देख लीजिए कितने आए थे मार्क्स

Bollywood Stars Studied From CBSE Board : बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारे भी CBSE बोर्ड से पढ़ाई कर चुके हैं. इनमें कुछ स्टार्स पढ़ाई में टॉपर रहे, तो कुछ ने एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले एवरेज स्टूडेंट की तरह अपनी स्कूली जिंदगी बिताई.

CBSE बोर्ड से पढ़े हैं ये बड़े सेलेब्स, देख लीजिए कितने आए थे मार्क्स
दीपिका ने बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज से पढ़ाई की है.

Bollywood Stars Studied From CBSE Board : देश में CBSE बोर्ड को सबसे रेप्यूटेड शिक्षा बोर्ड्स में गिना जाता है. हर साल लाखों छात्र इस बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारे भी CBSE बोर्ड से पढ़ाई कर चुके हैं? इनमें कुछ स्टार्स पढ़ाई में टॉपर रहे, तो कुछ ने एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले एवरेज स्टूडेंट की तरह अपनी स्कूली जिंदगी बिताई. आइए जानते हैं उन मशहूर सेलिब्रिटीज के बारे में जिन्होंने CBSE बोर्ड से शिक्षा हासिल की.

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नई दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल से की थी. यह स्कूल CBSE बोर्ड से एफिलिएटेड है. शाहरुख पढ़ाई और खेल दोनों में काफी अच्छे माने जाते थे. स्कूल के दिनों में उन्हें ‘Sword of Honour' जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं. उन्होंने 12वीं क्लास में 80.5% मार्क्स हासिल किए थे. 

परिणीति चोपड़ा 

परिणीति चोपड़ा केवल एक्टिंग ही नहीं, बल्कि पढ़ाई के मामले में भी काफी होनहार स्टूडेंट रही हैं. उन्होंने CBSE बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे. इतना ही नहीं उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. 

आलिया भट्ट 

आलिया ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से की पढ़ाई की है. उन्होंने 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नहीं दीं, लेकिन बताया जाता है कि उन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 71-72% मार्क्स हासिल किए थे.

यामी गौतम 

अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी CBSE बोर्ड से पढ़ाई की है. उन्होंने 12वीं में करीब 80 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किए थे. यामी पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी एक्टिविटीज में भी एक्टिव रहती थीं.

अनुष्का शर्मा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बैंगलोर के आर्मी स्कूल से पढ़ाई की थी. यह स्कूल CBSE बोर्ड से एफिलिएटेड है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का ने 12th बोर्ड में 89% मार्क्स हासिल किए थे. 

जान्हवी कपूर

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने भी CBSE बोर्ड से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है. जान्हवी कपूर ने अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 86% मार्क्स हासिल किए. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के इकोल मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की है.

कृति सेनन 

नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन ने आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है. कृति सेनन ने अपनी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 90% मार्क्स प्राप्त किए थे.

दीपिका पादुकोण

दीपिका ने बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज से पढ़ाई की है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने 12वीं क्लास में 65% मार्क्स प्राप्त किए थे.

तापसी पन्नू 

तापसी ने दिल्ली के माता जय कौर पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी. एक्ट्रेस ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने CBSE की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 88% अंक प्राप्त किए थे.

रणदीप हुड्डा

अभिनेता रणदीप हुड्डा आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़े हैं. एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान मजाकिया अंदाज में बताया था कि वे केवल पास ही हुए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Board Result 2026, Bollywood Stars Studied From CBSE Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com