विज्ञापन

Summer Vacation in schools: इन गर्मियों की छुटि्टयों में बच्‍चों को ये चीजें जरूर सिखाएं

Summer Vacation in schools: बच्‍चों को गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार रहता है. हो भी क्‍यों ना, ये उनकी मस्‍ती का टाइम जो होता है. पर इस समय में बच्चों को काफी कुछ सिखाया जा सकता है.

Summer Vacation in schools: इन गर्मियों की छुटि्टयों में बच्‍चों को ये चीजें जरूर सिखाएं

Summer Vacation in schools: बच्‍चों को गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार रहता है. हो भी क्‍यों ना, ये उनकी मस्‍ती का टाइम जो होता है. पर इस समय में बच्चों को काफी कुछ सिखाया जा सकता है. इस समय का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो बच्चा पढ़ाई के साथ-साथ नए स्किल्‍स भी सीख सकता है. 

इस गर्मियों की छुटि्टयों में बच्‍चों को ये चीजें जरूर सिखाएं 

नया स्किल सिखाएं 

बच्चों को नई स्किल सिखाएं जैसे ड्रॉइंग, पेंटिंग, डांस, म्यूजिक , फोटोग्राफी. इससे उनकी क्रिएटिविटी बढ़ती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है. 

पढ़ने की आदत डालें 

हर दिन कहानी की किताबें, नॉवल, कॉमिक्स या ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने की आदत डालें. इससे बच्‍चे की भाषा और सोचने की क्षमता, दोनों बेहतर हो सकते हैं. 

कक्षा 5 के बच्‍चे को इस तरह से सिखाएं ड्राइंग, Craft

लाइफ स्किल्स सिखाएं 

बच्‍चे को छोटी-छोटी लेकिन जरूरी लाइफ स्किल्‍स जैसे कमरा साफ रखना, कपड़े ठीक से रखना, पानी की बोतल भरकर रखना, हल्‍का-फुल्‍का भोजन बनाना आदि सिखाएं. ये आदतें उन्हें आत्मनिर्भर बनाती हैं. 

खेल और फिटनेस

बच्चों को इस समय में मोबाइल से दूर रखने की कोशिश करें. आउटडोर गेम्स खेलने के लिए प्रेरित करें. जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन या साइकिल चलाना. इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है. 

क्राफ्ट और DIY एक्टिविटीज

पेपर क्राफ्ट, पेंटिंग, वेस्ट मटेरियल से चीजें बनाना सिखाएं. इससे उनकी क्रिएटिविटी बढ़ती है और फोकस अच्‍छा होता है.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Vacation In Schools, Summer Vacation In Schools 2026, Summer Vacation Activities, Summer Vacation Activities For Children, Summer Vacation Activities At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com