विज्ञापन

कक्षा 5 के बच्‍चे को इस तरह से सिखाएं ड्राइंग, Craft

how to teach drawing to children: बच्‍चा अगर ड्राइंग में अच्‍छा हो तो इसके कई फायदे उसे होते हैं. वो ना केवल क्रिएटिव बनता है, स्‍कूल के आर्ट होमवर्क खुद करता है बल्कि उसका फोकस भी अच्‍छा होता है.

कक्षा 5 के बच्‍चे को इस तरह से सिखाएं ड्राइंग, Craft

how to teach drawing to children: बच्‍चा अगर ड्राइंग में अच्‍छा हो तो इसके कई फायदे उसे होते हैं. वो ना केवल क्रिएटिव बनता है, स्‍कूल के आर्ट होमवर्क खुद करता है बल्कि उसका फोकस भी अच्‍छा होता है. इसलिए बच्‍चे को ड्राइंग करने में सही गाइडेंस मिलना जरूरी है. कक्षा 5 के बच्चे को जब ड्राइंग या क्राफ्ट सिखाया जाए तो जरूरी होता है कि तरीका मज़ेदार और आसान हो. 

कक्षा 5 के बच्‍चे को इस तरह से सिखाएं ड्राइंग, Craft 

शेप्‍स बनवाएं 
बच्चे को Shapes बनाना सिखाएं. जैसे राउंड फिगर, चौकोर, त्रिकोण आदि. जब बच्‍चा इन्‍हें बना लेगा तो फिर इन्‍हीं से आगे पेड़, घर, जानवर आदि बनाना सखिाएं. 

स्टेप-बाय-स्टेप सिखाएं 
बच्‍चे को पहले छोटी चीजें बनाना सिखाएं. जैसे बादल, सूरज, झोपड़ी आदि. इसके बाद पेड़, और उसके बाद फिर पूरा सीन (लैंडस्केप). 

क्‍लास में अच्‍छे Notes बनाने के तरीके, फाइनल एग्‍जाम तक आएंगे काम

केवल ड्राइंग ही नहीं, रंगों से खेलने दें 
बच्‍चा कोई काम तभी करता है जब उसे वह करने में मजा आता है. बच्चों को अलग-अलग रंगों से मिलाकर नया रंग बनाना, मनपसंद रंग भरना, उल्‍टी-सीधी शेप बनाने में मजा आता है. उन्‍हें रंगों से खेलने की आजादी दें. 

रोज कुछ बनवाएं 
बच्‍चों से कहें कि वो हर रोज कलरिंग करके या ड्राइंग करके, या क्राफ्ट से कुछ बनाकर दिखाएं. इससे वे हर दिन क्रिएटिव काम करेंगे और सीखेंगे.  

वेस्ट मटेरियल का यूज 
बच्‍चों से कहें कि वे पुराने अखबार, कार्डबोर्ड, आइसक्रीम स्टिक आदि से यानी वेस्‍ट मटेरियरल से क्राफ्ट करें. इससे बच्‍चे चीजों का सही उपयोग करना सीखते हैं. 
 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Teach Drawing To Children, Class 5 Art And Craft Teaching Tips, Art And Craft Teaching Tips, Art Tips, Craft Teaching Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com