IIT दिल्ली में पढ़ाई के दौरान मिली दो लड़कियों ने आज 565 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी है. नीतू यादव और कीर्ति जांगड़ा ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रखी है. दोनों पहली बार IIT दिल्ली में ही मिली थी. इस दौरान सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए दोनों ने खुद का बिजनेस करने का सोचा और 'Animall' नाम का स्टार्टअप शुरू कर दिया. आज स्टार्टअप 'Animall' की वैल्यूएशन 565 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
मवेशियों से जुड़ा है बिजनेस
साल 2019 में जब दोनों ने डेयरी के बिजनेस पर फोकस किया तो उस दौरान महसूस किया कि किसानों को सही दाम पाने और मवेशियों की सही जानकारी तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. भारत में मवेशियों की खरीद और बिक्री का नेटवर्क कमजोर है. मवेशियों को केवल स्थानीय व्यापारी के जरिए ही खरीदा जा सकता है. यहां से ही Animall की नींव बनी और आज ये एक बड़ी कंपनी बन गई है.
Animall के जरिए खरीद की प्रक्रिया को आसान बनाया गया. एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस बनाया, जहां किसान मवेशियों को लिस्ट कर सकते थे और अपने हिसाब से उन्हें खरीद सकते हैं. ये प्लेटफ़ॉर्म डेयरी किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है. जानवरों की हेल्थकेयर, आर्टिफिशियल इन्सेमिनेशन और दूसरी सेवाओं भी इसके जरिए दी जा रही है.
180,000 से ज्यादा मवेशी लिस्टेड
साल 2019 में एक छोटे से वीकेंड प्रोजेक्ट के तौर पर Animall को शुरू किया गया था, जो आज शहरों के साथ-साथ गांवों में भी फेमस हो रही है. किसानों को इससे काफी मदद मिल रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , इनकी कंपनी में 180,000 से ज्यादा मवेशी बिक्री के लिए लिस्टेड हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं