विज्ञापन

दिल्ली-NCR के स्कूलों में दो महीने तक स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर रोक, CAQM ने जारी की एडवाइजरी

Delhi NCR Schools Sports Activity CAQM: सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में स्पोर्ट्स और आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगाने की एडवाइजरी जारी की गई है. पॉल्यूशन से छात्रों को बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है.

दिल्ली-NCR के स्कूलों में दो महीने तक स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर रोक, CAQM ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

दिल्ली और एनसीआर के तमाम स्कूलों के लिए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि नवंबर और दिसंबर के महीने में किसी भी स्कूल में फिजिकल स्पोर्ट्स एक्टिविटी आयोजित ना की जाए. सर्दियों के इन महीनों में दिल्ली-एनसीआर की हवा काफी जहरीली हो जाती है और बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. इससे बच्चों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. यही वजह है कि दिल्ली, हरियाणा और यूपी के स्कूलों के लिए ये जरूरी एडवाइजरी जारी की गई है. 

एडवाइजरी में क्या कहा गया है?

CAQM की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर किसी स्कूल में इन दो महीनों में कोई स्पोर्ट्स मीट या एक्टिविटी पहले से शेड्यूल है, तो उसे आगे की तारीखों के लिए रीशेड्यूल किया जाए. साथ ही ये भी कहा गया है कि इस बदलाव के चलते जो छात्र स्पोर्ट्स एक्टिविटी या फिर किसी कॉम्पिटिशन में हिस्सा नहीं ले पाते हैं, उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं होना चाहिए. उनके लिए कुछ महीने बाद ये प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं. 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला

एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि, दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन के चलते गैस चेंबर जैसे हालात बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के आउटडोर खेलों में भाग लेने पर चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि बच्चों की सेहत का ख्याल रखने के लिए ऐसे आयोजन नहीं कराए जाने चाहिए.  

19 नवंबर 2025 को शिक्षा मंत्रालय, NCR राज्यों, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड्स (DPCC/SPCBs) के साथ एक आपातकालीन बैठक की गई थी, जिसके बाद तमाम तरह के फैसले लिए गए. इस दौरान प्रदूषण से निपटने के लिए जो नियम तय किए गए थे, वो इस साल भी लागू होंगे. 

सांस लेना हो जाता है मुश्किल

दिल्ली-एनसीआर में गाड़ियों के धुएं, कंस्ट्रक्शन और पराली जलने के बाद हर साल सर्दियों में पॉल्यूशन का लेवल बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है. हवा की क्वालिटी इतनी खराब होती है कि ये दिन में 10 से ज्यादा सिगरेट पीने जैसा होता है. ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को होता है. 

ये भी पढ़ें - NEET छात्रों के लिए रिजिग्नेशन की आखिरी तारीख, इसके बाद नहीं मिलेगा फ्रीज सीट का रिफंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CAQM, School Advisory, Delhi Pollution, Sports Activity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com