विज्ञापन

Olympiad Qualified छात्रों के लिए स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम, 24 जून को होगा Exam

इस परीक्षा की सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रश्नों की संख्या और मार्किंग स्कीम तय कर दी गई है, लेकिन प्रश्नों का प्रकार (जैसे- MCQ, कॉलम मैचिंग या पैराग्राफ आधारित) पहले से घोषित नहीं किया गया है.

Olympiad Qualified छात्रों के लिए स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम, 24 जून को होगा Exam
मार्किंग-स्कीम घोषित, प्रश्नों की संख्या भी निर्धारित लेकिन प्रश्नों का प्रकार पूर्व-घोषित नहीं.

आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अपने बी-टेक और बी-एस कोर्सेज में दाखिले के लिए एक अलग विशेष प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, इस स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम में केवल वही छात्र शामिल हो सकेंगे जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, बायोलॉजी या इनफॉर्मेटिक्स में से किसी भी विषय का ओलंपियाड क्वालीफाई किया हुआ है. संस्थान द्वारा जारी इंफॉर्मेशन-ब्रोशर के मुताबिक, इस परीक्षा का आयोजन आगामी 24 जून को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में सीधे आईआईटी कानपुर के कैंपस में किया जाएगा.

देव शर्मा ने आगे बताया कि इस परीक्षा का पेपर पैटर्न और मार्किंग-स्कीम तो तय कर दी गई है, लेकिन प्रश्नों का प्रकार पहले से घोषित नहीं किया गया है; सवाल ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ) होंगे, कॉलम-मैचिंग टाइप होंगे या पैराग्राफ आधारित होंगे, इसकी सटीक जानकारी छात्रों को सीधे परीक्षा के दिन प्रश्न पत्र के साथ ही मिलेगी.

परीक्षा का पैटर्न और नियम

समय: 3 घंटे
कुल प्रश्न: 45 (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स तीनों विषयों से 15-15 प्रश्न पूछे जाएंगे)
नंबर: हर प्रश्न 4 नंबर का होगा और सभी प्रश्नों के अंक बराबर होंगे.

प्रश्नों का प्रकार: प्रश्न किस तरह के होंगे (जैसे- ऑब्जेक्टिव, पैराग्राफ वाले या मैचिंग वाले), इसकी जानकारी सीधे परीक्षा के दिन पेपर में ही मिलेगी.
किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन?इस परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार निम्नलिखित कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा:

अ) बी.टेक (B.Tech) कोर्स:

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
इंटेलिजेंट सिस्टम (IS)बायोलॉजिकल साइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग (BSBE)

ब) बी.एस. (B.S.) कोर्स:
  • मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग (MTH)स्टैटिसटिक्स एंड डेटा साइंस (SDS)
  • इकोनॉमिक्स
  • केमिस्ट्री
  • फिजिक्स
परीक्षा की जरूरी तारीखें

आवेदन की आखिरी तारीख: 15 जून 2026
योग्य छात्रों की लिस्ट: 20 जून 2026 को आएगी
परीक्षा की तारीख: 24 जून 2026 (आईआईटी-कानपुर में कंप्यूटर आधारित परीक्षा)अस्थायी उत्तर कुंजी (आंसर-की): 25 जून 2026
फाइनल रिजल्ट और फाइनल आंसर-की: 27 जून 2026

कौन दे सकता है यह परीक्षा?

केवल वही छात्र इस परीक्षा में बैठ सकते हैं जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी या इनफॉर्मेटिक्स में से किसी भी ओलंपियाड को क्वालीफाई (पास) किया हो.

यह भी पढ़ें- क्या सच में वित्त मंत्रालय की प्रिंटिंग प्रेस में छप रहे हैं NEET UG 2026 री-एग्जाम के Question Paper?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Kanpur News, Iit Kanpur Admission, IIT Kanpur Alumni Status
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com