NEET UG 2026 Re-exam Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर तेजी से एक खबर वायरल हो रही है. इसमें दावा किया जा रहा है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र वित्त मंत्रालय की प्रिंटिंग प्रेस में छापे जा सकते हैं. हालांकि, प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया है. PIB ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी पोस्ट में कहा कि वित्त मंत्रालय NEET UG 2026 री-एग्जाम के प्रश्नपत्रों की छपाई नहीं कर रहा है. एजेंसी ने साफ किया कि परीक्षा से जुड़ी पूरी प्रोसेस नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकार क्षेत्र में आती है.
NTA ही संभालेगा कमानPIB के मुताबिक, NEET UG परीक्षा कराने की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की है, जो शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है. इसलिए परीक्षा से जुड़े सभी फैसले और व्यवस्थाएं NTA ही संभालता है. ऐसे में वित्त मंत्रालय की किसी भी प्रकार की भूमिका को लेकर सामने आ बातें सिर्फ अफवाह हैं. पीआईबी ने छात्रों और पैरेंट्स से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल सोर्सेज पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं अफवाहों से सावधान रहें.
21 जून को होगा NEET UG 2026 री-एग्जाम🚨 Fake News Alert!
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 6, 2026
👉🏻 Several sections of the media are claiming that the NEET-UG re-examination question paper may be printed in the secured printing press of the Ministry of Finance.#PIBFactCheck:
❌ This claim is #Fake.
✅ @FinMinIndia is not printing the #NEET-UG… pic.twitter.com/Rftpel9i1Y
NTA दोबारा 21 जून 2026 को NEET UG 2026 का एग्जाम कराने जा रही है. इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 15 मई को बताया था कि परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे. इस परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा. परीक्षा प्रोसेस को सुरक्षित और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए इस बार खास सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहले ही बता चुके हैं कि प्रश्नपत्रों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए इंडियन एयर फोर्स (IAF) की मदद ली जाएगी.
कैंसिल करना पड़ा था एग्जामNEET UG 2026 का एग्जाम 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कराया गया था. परीक्षा के लिए 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और इसके लिए 5,432 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे. लेकिन पेपर लीक के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें- NEET री-एग्जाम: पेपर लीक के दावों को NTA ने बताया गलत, अभ्यर्थियों को दी चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं