विज्ञापन

बीएड-एमएड परीक्षा की Answer Key में मोर की जगह कौवा को बताया राष्ट्रीय पक्षी, क्या है पूरा मामला?

अल्मोड़ा स्थित एसएसजे यूनिवर्सिटी की बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी में राष्ट्रीय पक्षी के सवाल का जवाब कुछ सेटों में 'कौवा' दिखने पर विवाद खड़ा हो गया, हालांकि विश्वविद्यालय ने इसे तकनीकी गलती बताते हुए उत्तर में संशोधन कर दिया है.

बीएड-एमएड परीक्षा की Answer Key में मोर की जगह कौवा को बताया राष्ट्रीय पक्षी, क्या है पूरा मामला?
16 अगस्त को हुई परीक्षा में शामिल 5352 अभ्यर्थियों के लिए जारी उत्तर कुंजी में बी, सी और डी सेट में त्रुटि पाई गई, जबकि ए सेट में उत्तर सही था.
Kishor Rawat/NDTV
देहरादून:

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में B.ED और M.Ed की परीक्षा 16 अगस्त 2026 को आयोजित कराई गई. इस पेपर में 200 प्रश्न को हल करने के लिए दिए गए थे. इस पेपर में सवाल पूछा गया था कि राष्ट्रीय पक्षी कौन है? 

परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चों को उत्तर कुंजिका पोर्टल यानी Answer Key के माध्यम से दी गई. इसमें A-SET के प्रश्न में राष्ट्रीय पक्षी मोर है उसका उत्तर दिया गया था. लेकिन बी,सी और डी के सेट में उत्तर गलत आया जिस वजह से विश्वविद्यालय पर सवाल खड़े हो गए.

दरअसल उत्तराखंड में आयोजित की गई बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन एसएसजे यूनिवर्सिटी की ओर से किया गया था. इसका पूरा जिम्मा यूनिवर्सिटी को सौंपा गया था. ऐसे में कुल 5352 उम्मीदवारों के लिए आयोजित इस परीक्षा के उत्तर  को भी यूनिवर्सिटी ने जारी किया था और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया था.

सवालों और जवाबों में कई गलतियां

एग्जाम में शामिल उम्मीदवारों ने जब उत्तर कुंजी से सवाल और जवाबों का मिलान किया तो कई जवाबों में गलतियां पाई गई. इसके बाद जब सवालों के उत्तर देखे गए तो एक ऐसा सवाल चर्चा का विषय बन गया जिसको लेकर सभी अभ्यर्थी बेहद नाराज और गुस्से में दिखे. 

दरअसल गलत जवाबों में सबसे ज्यादा चर्चा राष्ट्रीय पक्षी से जुड़ा था और सबसे ज्यादा चर्चा की उत्तर कुंजी में था राष्ट्रीय पक्षी के सवाल पर जवाब कौवा बताया गया.

विश्वविद्यालय कुलसचिव ने क्या कहा?

NDTV से खास बातचीत करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीएड-एमएड एग्जाम की परीक्षा में बच्चों से प्रश्न पूछा गया था जिसमें 5352 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. 16 अगस्त को परीक्षा खत्म होने के बाद अगले दिन बच्चों को उत्तर कुंजिका यूनिवर्सिटी के पोर्टल से मिली. 

उन्होंने कहा कि उत्तर कुंजिका के ए-सेट में उत्तर सही था पर कंप्यूटर की तकनीकी खराबी होने की वजह से बी,सी और डी के सेट में राष्ट्रीय पक्षी कौन है? उसका उत्तर गलत चढ़ गया. जिसके बाद यूनिवर्सिटी के पोर्टल में इसका संशोधन किया गया है. आगे उन्होंने बताया कि बच्चों के तरफ से कोई भी शिकायत नहीं दी गई है. जिन बच्चों ने परीक्षा दी है. जिन बच्चों ने परीक्षा दी है, वो उत्तर कुंजिका को मिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: राजधानी एक्सप्रेस के सामने आ गया हाथियों का झुंड, फिर एक वनकर्मी ने जो किया, उसकी हो रही चर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BEd, MEd, Answer Key
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com