AIAPGET 2026 Answer Key Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. उम्मीदवार AIAPGET के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए आंसर की चेक कर सकते हैं. वहीं अगर कोई आपत्ति हो, तो भी दर्ज करा सकते हैं. प्रोविजनल आंसर की के साथ-साथ टेस्टिंग एजेंसी ने क्वेश्चन पेपर और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स भी अपलोड कर दिए हैं. NTA के अनुसार आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 5 सितंबर तक चलेगी. इसलिए जिन भी उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करवानी है वो समय रहते अप्लाई कर दें.
कैसे चेक करें आंसर की
- आंसर की चेक करने के लिए AIAPGET के ऑफिशियल पोर्टल पर जाए.
- होमपेज पर AIAPGET 2026 की प्रोविजनल आंसर की का लिंक होगा.
- इस लिंक पर क्लिक कर दें.
- AIAPGET 2026 प्रोविजनल आंसर की आपकी स्कीन पर आ जाएगी.
उम्मीदवारों को हर प्रश्न के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा और चुनौतियां केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी. NTA के अनुसार, उम्मीदवारों की ओर से दी गई चुनौतियों की जांच विषय विशेषज्ञों का एक पैनल करेगा. अगर कोई चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की में बदलाव किया जाएगा. फाइनल आंसर की के आधार पर नतीजे तैयार और घोषित किए जाएंगे.
50 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने दिया है एग्जाम
NTA ने 22 अगस्त को देश भर के 104 शहरों में लगभग 205 परीक्षा केंद्रों पर करीब ये एग्जाम आयोजित करवाया था. 51,482 उम्मीदवारों के लिए ये एग्जाम आोजित किया गया था. यह पेपर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में हुआ था. हालांकि 49 उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा 1 सितंबर को आयोजित की गई थी.
किसी भी तरह की जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार NTA से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं