जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने अपने सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) के प्रोग्राम्स के लिए एडमिशन की डेडलाइन बढ़ा दी है. CDOE के जरिए करवाए जानेवाले प्रोग्राम्स में जो भी स्टूडेंट्स दाखिला लेने की इच्छा रखते हैं, वो आवेदन कर दें. 8 सितंबर, 2026 तक अप्लाई किया जा सकता है. बता दें कि आवेदन करने की पहले डेडलाइन 10 अगस्त थी. जिसे बढ़ाया गया है. JMI ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए 11 नए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम्स की भी घोषणा की है. यूनिवर्सिटी कुल CDOE के जरिए 49 प्रोग्राम्स चला रही है.
कैसे करें आवेदन
यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल के पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाना है. जिन कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उनके रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर एडमिशन से जुड़ी जानकारी भेजी जाएगी. चुने हुए कैंडिडेट्स को फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आना होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो जाएगी जो कि 6 अक्टूबर तक चलेगी. कैंडिडेट्स को 10 अक्टूबर, 2026 तक एडमिशन की सभी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा.
वहीं B.Ed और MBA के लिए एंट्रेंस एग्जाम लिया जाएगा. एंट्रेंस टेस्ट 19 सितंबर, 2026 को होगा. ये एग्जाम JMI कैंपस में होगा. एग्जाम से कुछ दिनों पहले ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
नए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम्स की जानकारी
नए एकेडमिक सेशन में जिन सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स को शामिल किया गया है उनमें फ्रेंच, स्पेनिश, चीनी, फारसी, अरबी और रूसी भाषाओं हैं. इनमें सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किए गए हैं. फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग, एंकरिंग और ब्रॉडकास्ट प्रेजेंटेशन, और Indian Knowledge Systems से जुड़े कोर्स भी शामिल किए गए हैं. इतना नहीं नहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल मीडिया में एडवांस्ड डिप्लोमा भी शुरू किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं