विज्ञापन

VIDEO: हरियाणा में कुछ दिन पहले पोछा लगाते दिखे थे स्कूल के छात्र, अब सरकार के फैसले पर उठ रहे सवा

हाल में हरियाणा के एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें स्कूल के बच्चे सफाई करते हुए नजर आ रहे थे. वहीं अब राज्य सरकार ने सरकारी स्कूल के करिकुलम में 'श्रमदान' को अनिवार्य कर दिया है.

VIDEO: हरियाणा में कुछ दिन पहले पोछा लगाते दिखे थे स्कूल के छात्र, अब सरकार के फैसले पर उठ रहे सवा
एक यूजर ने इसका पक्ष लेते हुए लिखा, बच्चों से सफाई करवाना बुराई नहीं.

हरियाणा के एक सरकारी स्कूल का वीडियो हाल में काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सरकारी स्कूल के छात्र स्कूल की सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. वायरल वीडियो में बच्चे स्कूल में पोछा लगाते हुए नजर आ रहे हैं. छात्रों के पोछा लगाने का वीडियो वायरल होने के बीच, राज्य सरकार ने सरकारी स्कूल के पाठ्यक्रम में 'श्रमदान' (कैंपस की सफाई में छात्रों की भागीदारी) को अनिवार्य कर दिया है. जिसको लेकर ये विवाद और बढ़ गया है. स्कूल में बच्चों की सफाई का ये वीडियो आप पार्टी ने एक्स पर 19 मई को पोस्ट किया था. वहीं इसके अलगे दिन यानी 20 मई को एक बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के सरकारी स्कूलों के करिकुलम में 'श्रमदान' को अनिवार्य करने का फैसल किया.

बच्चों से जबरन काम नहीं करवाया जाएगा

हालांकि सरकार ने ये साफ किया है कि 'श्रमदान' को करिकुलम में शामिल करने का मतलब ये नहीं है कि स्कूल के बच्चों से जबरन  झाड़ू लगवाया जाएगा. उन्हें केवल अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना इसका उद्देश्य है.

बच्चों के पोछा लगाने का वीडियो पोस्ट करते हुए आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने लिखा, हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया नहीं जाता; उनसे फर्श पर पोंछा लगवाया जाता है और परिसर की सफाई करवाई जाती है. इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया भी दी. एक यूजर ने लिखा, शर्मनाक! सरकारी स्कूलों में बच्चों से झाड़ू-पोछा लगवाया जा रहा है. क्या बच्चे इसी के लिए स्कूल आए थे? क्या यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं है?

"इसमें बुरा क्या है"

एक यूजर ने इसका पक्ष लेते हुए लिखा, बच्चों को जागरूक किया जाता है, साफ सफाई के लिए वह भी रोज नहीं साफ करवाते महीने में इसमें बुरा क्या है. हम लोग तो खुद साफ सफाई करते थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com