विज्ञापन

SBI Free Courses: जॉब के लिए सीखनी हैं नई स्किल्स? SBI दे रहा AI समेत कई फ्री ऑनलाइन कोर्स

SBI ने edX पर AI, Generative AI, Content Marketing, Personal Branding और Behavioural Finance समेत कई फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए हैं. छात्र इन कोर्सों के जरिए नौकरी और करियर में काम आने वाली नई स्किल्स सीख सकते हैं.

SBI Free Courses: जॉब के लिए सीखनी हैं नई स्किल्स? SBI दे रहा AI समेत कई फ्री ऑनलाइन कोर्स
Content Marketing Strategy कोर्स में डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग टूल्स और ऑनलाइन कंटेंट को प्रभावी बनाने की रणनीतियों पर फोकस किया जाएगा.

SBI Free Online Courses : अगर आप पढ़ाई के साथ ऐसी स्किल्स सीखना चाहते हैं जो नौकरी और करियर में सीधे मदद करें, तो आपके लिए अच्छी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म edX पर कई मुफ्त कोर्स शुरू किए हैं. इन कोर्सों के जरिए आप AI, जनरेटिव AI, कंटेंट मार्केटिंग, पर्सनल ब्रांडिंग, बिहेवियरल फाइनेंस और इंटरनेशनल ट्रेड स्किल सीख सकते हैं. ये सारी स्किल्स आने वाले समय में आपको एक बेहतर करियर देने में मदद करेगा. तो चलिए जानते हैं इन कोर्सेस की खासियत क्या है और इसमें क्या-क्या सिखाया जाएगा...

AI और बैंकिंग से जुड़े कोर्स

AI and Generative AI for Business Automation कोर्स में छात्रों को यह समझाया जाएगा कि बिना कोडिंग सीखे भी AI और Generative AI की मदद से बिजनेस प्रोसेस को कैसे आसान बनाया जा सकता है. इसमें उदाहरणों के जरिए उत्पादकता बढ़ाने और बेहतर डिसीजन लेने के तरीके बताए जाएंगे.

वहीं, Applications of Agentic AI in Banking कोर्स बैंकिंग सेक्टर में AI के बढ़ते इस्तेमाल को समझने का अवसर देगा. इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है, जो 31 मार्च 2027 तक चलेगा.

डिजिटल दुनिया की जरूरी स्किल्स भी सिखाए जाएंगे

Content Marketing Strategy कोर्स में डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग टूल्स और ऑनलाइन कंटेंट को प्रभावी बनाने की स्ट्रेटजी पर फोकस किया जाएगा. इसका उद्देश्य छात्रों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेहतर कंटेंट तैयार करने और उसे प्रमोट करने की समझ देना है.

इसके अलावा Personal Branding कोर्स 25 सितंबर से 30 दिसंबर 2026 तक चलेगा. इसमें छात्रों को ब्रांड और पर्सनल ब्रांड के बीच अंतर, पर्सनल ब्रांडिंग की जरूरत, जरूरी स्किल्स और अपनी पहचान बनाने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा.

एग्री ई कॉमर्स और फाइनेंस भी सीखने का मौका

Agri E-Commerce: From Farm to Global Market कोर्स कृषि उत्पादों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने में ई-कॉमर्स की भूमिका समझाएगा. वहीं, Introduction to Behavioural Finance कोर्स में फाइनेंस से जुड़े तरीके, मेंटल बायसेसनेस और इन्वेस्टमेंट डिसीजन पर उनके प्रभाव को वास्तविक उदाहरणों के साथ समझाया जाएगा.

सर्टिफिकेट का लगेगा पैसा

जो छात्र करियर-ओरिएंटेड स्किल्स सीखना चाहते हैं, वे इन कोर्सों को edX पर मुफ्त में ऑडिट कर सकते हैं. हालांकि, सर्टिफिकेट (Verified Certificate) के लिए आपको फीस देनी होगी.

क्या है खासियत

इन कोर्सों की खास बात यह है कि इन्हें अपने समय के अनुसार ऑनलाइन पढ़ा जा सकता है. SBI के अनुसार, ये कोर्स बैंक के ट्रेनिंग अनुभव पर आधारित हैं. बैंक के लर्निंग इकोसिस्टम में 400 से अधिक प्रैक्टिसिंग बैंकर, छह स्पेशनल ट्रेनिंग सेंटर्स और 25,000 से ज्यादा ई-लेसन, केस स्टडी, लेख और वीडियो शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE के नए चेयरपर्सन मंदीप के. भंडारी कौन हैं? जानिए यहां पूरी प्रोफाइल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com