डॉक्टर बनने का सपना कई छात्रों का पूरा होने वाला है. राजस्थान में मेडिकल और डेंटल कोर्सेस में एडमिशन चल रहे हैं. एडमिशन के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रोविजनल मैरिट लिस्ट जारी हो गई है. मेडिकल-डेंटल काउंसलिंग बोर्ड जयपुर ने ये लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के आधार पर अब राज्य की 85 परसेंट कोटा के तहत खाली पड़ी 136 एमबीबीएस और 21 बीडीएस सीटों पर कॉलेज अलॉट किए जाएंगे. इस पूरी प्रक्रिया का फाइनल रिजल्ट जल्द ही आने वाला है. ये रिजल्ट 11 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा.
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने इस मेरिट लिस्ट का विश्लेषण करते हुए बताया कि 17 पन्नों की इस लिस्ट में देश के 15 अलग-अलग राज्यों से कुल 308 छात्र शामिल हैं. इस लिस्ट में शामिल आखिरी छात्र की ऑल इंडिया रैंक 11,89,856 है और नीट-यूजी 2026 में उसके 177 अंक हैं. वहीं मैरिट में टॉप करने वाले छात्र की ऑल इंडिया रैंक 53,387 है और उसके 532 अंक हैं.
सबसे ज्यादा छात्र राजस्थान से हैं
काउंसलिंग बोर्ड की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, इन 308 छात्रों में सबसे ज्यादा छात्र राजस्थान से हैं. सिर्फ राजस्थान से ही 147 छात्र ताल्लुक रखते हैं.इसके अलावा दूसरे राज्यों के छात्र भी इस रेस में शामिल हैं. राज्य में छात्रों की संख्या इस प्रकार है:
राजस्थान: 147
उत्तर प्रदेश: 35
मध्य प्रदेश: 27
हरियाणा: 26
गुजरात: 25
महाराष्ट्र: 18
पंजाब: 12
दिल्ली: 7
जम्मू-कश्मीर: 3
हिमाचल प्रदेश: 2
बिहार: 2
झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और मणिपुर: 1-1 छात्र
कितनी सीटें हैं खाली?
विशेषज्ञों के मुताबिक, प्राइवेट एमबीबीएस सीटों को दो हिस्सों - जनरल और मैनेजमेंट सीटों में बांटा जाता है.वर्तमान स्थिति के अनुसार खाली सीटें इस तरह है:
प्राइवेट जनरल एमबीबीएस सीटें: राज्य में इन सीटों की कुल संख्या 3,252 है. जिनमें से फिलहाल 76 सीटें खाली हैं (यानी करीब 2.33% सीटें बची हैं).
प्राइवेट मैनेजमेंट एमबीबीएस सीटें: कुल 448 मैनेजमेंट सीटों में से 60 सीटें खाली हैं (यानी करीब 13.39% सीटें खाली हैं).
11 नवंबर को आने वाली लिस्ट के बाद यह साफ हो जाएगा कि इन खाली सीटों पर किन-किन छात्रों को प्रवेश मिलता है.
यह भी पढ़ें | यूपी के हरदोई में आंगनवाड़ी के सैकड़ों पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए बड़ा मौका
यह भी पढ़ें | अग्निवीरों के नए बैच पर लागू होंगे पुराने नियम, जानें क्या-क्या नहीं मिलेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं