School Going Girl Viral Video: इन दिनों बारिश के कारण हर जगह जल-भराव जैसी समस्या हो रही है. कई स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा हो चुकी है, तो कहीं पर अभी भी बच्चे स्कूल जा रहे हैं. इन दिनों एक स्कूल जाती छोटी सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह स्कूल यूनिफॉर्म पहने घुटने भर पानी में स्कूल जा रही है. वीडियो में छात्रा बड़े ही व्यंग वाले अंदाज में कहती है कि 'नेता जी तुम मौज करो हम तुम्हारे साथ हैं'. ये वीडियो राजस्थान के सीकर का है. आस-पास का नजारा आप देख सकते हैं, हर तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है. बच्चे इस रास्ते पर चलने पर मजबूर है.
इंटरनेट पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, छात्रा के इस तंज को काफी सराह रहे हैं. वहीं कई लोग इसपर भी सवाल कर रहे हैं कि नेता जी इसमें क्या करेंगे. इस वीडियो पर मिल-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'नेताजी तुम मौज करो, हम तुम्हारे साथ हैं'
— NDTV India (@ndtvindia) July 9, 2025
राजस्थान के सीकर जिले की एक छात्रा का तंज भरा वीडियो, गांव के विकास पर उठाए तीखे सवाल#Rajasthan | #Sikar | #ViralVideo | #Waterlogging pic.twitter.com/iXlj22Tmx7
कहां-कहां के स्कूल बंद हैं?
उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, और चमोली सहित कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. भूस्खलन और नदियों के उफान की आशंका के चलते स्कूल बंद किए गए हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, और सोलन जैसे जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा देने को मिला है. यहां भी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद हैं.
ये भी पढ़ें-यूरोप में हायर एजुकेशन के लिए 101 भारतीय छात्र-छात्राओं को मिली ‘Erasmus Plus' स्कॉलरशिप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं