विज्ञापन

Raghav Chadha Education: पढ़ाई के मामले में कई नेताओं को मात देते हैं राघव चड्ढा, इस बड़ी यूनिवर्सिटी से ली है डिग्री

Raghav Chadha Education: लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर राघव चड्ढा ने कितनी पढ़ाई की है, जो अब आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

Raghav Chadha Education: पढ़ाई के मामले में कई नेताओं को मात देते हैं राघव चड्ढा, इस बड़ी यूनिवर्सिटी से ली है डिग्री
Raghav Chadha Education

Raghav Chadha Education: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. पिछले कुछ दिनों से उनका पार्टी के साथ रिश्ता कुछ ठीक नहीं था, जिसके बाद माना जा रहा था कि वो आम आदमी पार्टी को छोड़ सकते हैं. ऐसे में उन्हें चाहने वाले लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर राघव चड्ढा ने कितनी पढ़ाई की है और वो पढ़ाई के मामले में कितने आगे हैं. आइए आपको बताते हैं कि राघव ने किस विदेशी यूनिवर्सिटी से अपनी डिग्री ली है. 

राघव चड्ढा की एजुकेशन

राघव चड्ढा ने दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद वो उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की डिग्री ली. फिर 2011 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई करने के बाद राघव ने अपनी हायर एजुकेशन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पूरी की.

शुरुआती करियर कैसा रहा? 

राघव चड्ढा ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की पढ़ाई के बाद डेलॉयट (Deloitte) जैसी बड़ी इंटरनेशनल कंपनी में भी काम किया. कुछ बड़ी कंपनियों में काम करने के बाद उन्होंने राजनीति का रुख कर लिया और आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गए. उन्होंने अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर 2012 के लोकपाल बिल का मसौदा (Draft) तैयार करने में मदद की. अपनी तेज तर्रार राजनीति और बोलने की कला के चलते वो तेजी से आगे बढ़े और पहले विधायक बनने के बाद फिर पार्टी ने उन्हें राज्यसभा की सीट दी. 

सबसे युवा राज्यसभा सांसद

राघव चड्ढा के नाम सबसे युवा राज्यसभा सांसद बनने का भी रिकॉर्ड है. उन्हें पंजाब से 2022 में राज्यसभा के लिए चुना गया था. राघव चड्ढा ने संसद की वित्त समिति (Finance Committee) के सदस्य के तौर पर भी काम किया, जिसका काम देश की आर्थिक नीतियों पर नजर रखना होता है. उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो राघव चड्ढा ने सितंबर 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की थी. 

ये भी पढ़ें - विधायकों और मंत्रियों की कटेगी आधी सैलरी, तेलंगाना सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghav Chadha Education, Raghav Chadha Education Degree, Raghav Chadha BJP, Raghav Chadha, Raghav Chadha School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com