बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने JEE और NEET मुफ्त कोचिंग का दायर बढ़ा दिया है. BSEB ने अपने प्रोग्राम का दायरा राज्य भर के 155 चुने हुए सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों तक बढ़ाया है. इस पहल के बारे में BSEB के चेयरमैन त्यागराजन SM ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुफ्त कोचिंग प्रोग्राम छात्रों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. यह प्रोग्राम शुरू में दो जगहों - बांकीपुर गर्ल्स स्कूल और पटना कॉलेजिएट पर चलाया गया था. जहां रहने की सुविधा भी दी गई थी. इन सेंटर्स पर छात्रों को मुफ्त रहने और खाने की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक क्लासरूम और अनुभवी शिक्षकों के जरिए अच्छी शिक्षा भी दी गई.
#Bihar #BSEB #BiharBoard@BiharEducation_@mkrtiwari_bjp@samrat4bjp pic.twitter.com/v8MGIRdtN2
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) August 18, 2026
BSEB के चेयरमैन ने आगे कहा "हाल ही में ऐसे 21 सेंटर्स पर फिजिकल क्लास शुरू की गई हैं. इन सेंटर्स पर भी अच्छे टीचर्स उपलब्ध हैं. ये सेंटर्स नौ डिवीजन्स में फैले हुए हैं. आज, अगले चरण में, हम 155 मॉडल स्कूलों में JEE और NEET की कोचिंग ऑनलाइन शुरू करके आगे बढ़ रहे हैं." उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोर्ड को इस पहल का विस्तार करने और प्रोग्राम को और मजबूत करने का निर्देश दिया है. बोर्ड इस दिशा में लगातार कोशिश कर रहा है. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने इसकी पहल के जरिए JEE और NEET क्वालिफाई किया है.
लाइव क्लास की भी होगी शुरूआत
चेयरमैन ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार और बिहार बोर्ड के छात्र और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे. अच्छे नंबर आकर ज्यादा से ज्यादा छात्र क्वालिफाई करेंगे." स्मार्ट टीवी और स्मार्ट बोर्ड के जरिए छात्रों को अलग-अलग विषयों और टॉपिक्स पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स और वीडियो उपलब्ध कराए जाएंगे. जल्द ही, ई-स्टूडियो सुविधा के जरिए लाइव क्लास भी शुरू की जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं