विज्ञापन

Punjab Board Result Toppers List: बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, हरलीन शर्मा और रिया रानी ने किया टॉप

इन टॉपर्स ने न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि अपनी लगन से यह साबित कर दिया है कि निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है.

PSEB 10th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है. बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की है. हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. 

PSEB 10th Toppers List 2026: ये हैं पंजाब बोर्ड 10वीं के टॉपर्स

रैंक 1: हरलीन शर्मा - 99.38%

रैंक 2: बनी महेश शर्मा - 99.23%

रैंक 3: रिया रानी - 99.23%

इन टॉपर्स ने न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि अपनी लगन से यह साबित कर दिया है कि निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है.

रिजल्ट कैसे चेक करें? 

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.

होमपेज पर 'Results' के लिंक पर क्लिक करें.

अब 'Matriculation Examination Result March 2026' के लिंक को चुनें.

अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.

'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

आप भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com