विज्ञापन

PSEB Punjab Board 10th, 12th Result 2026: पंजाब बोर्ड ने रिजल्ट डेट की कंफर्म, कर लीजिए नोट

PSEB 10th Result 2026 will be out on May 11 and 12th Result on May 13 : पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 11 मई और 12वीं का 13 मई को आएगा. जानें समय, डायरेक्ट लिंक और रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका.

PSEB Punjab Board 10th, 12th Result 2026: पंजाब बोर्ड ने रिजल्ट डेट की कंफर्म, कर लीजिए नोट
पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पंजाब बोर्ड का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है.

PSEB Punjab Board Class 10th, 12th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड नतीजों का ऐलान अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा. पंजाब बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं का रिजल्ट 11 मई को जबकि कक्षा 12वीं का परिणाम 13 मई को आ जाएगा. इन नतीजों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देखा जा सकेगा.

तनाव हो तो हेल्पलाइन की लें मदद

बोर्ड चेयरमैन ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक खास संदेश भी दिया है. उन्होंने कहा कि रिजल्ट को लेकर तनाव लेने की जरूरत नहीं है, यह जीवन की सिर्फ एक सीढ़ी है. छात्रों की मदद के लिए बोर्ड ने एक टोल-फ्री मनोवैज्ञानिक हेल्पलाइन नंबर 9549-161-161 भी जारी किया है, जहां अनुभवी काउंसलर छात्रों के डर और चिंता को दूर करने में मदद करेंगे.

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद Results सेक्शन पर क्लिक करिए.
  • अपनी क्लास (10वीं या 12वीं) के लिंक पर क्लिक करिए.
  • अपना रोल नंबर दर्ज भरिए और सबमिट बटन दबाइए.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा अब आप भविष्य के लिए डाउनलोड करके सेव करें.

पिछले सालों का प्रदर्शन

 साल 2025 में 10वीं का पास प्रतिशत 95.61% था, जबकि 2024 में यह 97.24% रहा. वहीं 12वीं में पास प्रतिशत 91% से 95% के बीच बना हुआ है. पिछले रुझानों की तरह इस बार भी उम्मीद है कि लड़कियां, लड़कों से बाजी मार सकती हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com