विज्ञापन

'NEET पेपर लीक में NTA का कोई रोल नहीं'... संसदीय कमेटी के सामने अधिकारियों ने किया बड़ा दावा

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक में जांच से पहले ही एनटीए अधिकारियों की तरफ से बड़ा दावा कर दिया गया है. एजेंसी को क्लीन चिट देते हुए अधिकारियों ने कहा कि इस लीक में एनटीए के सिस्टम का कोई हाथ नहीं है. संसदीय समिति ने एनटीए से कड़े सवाल पूछे.

'NEET पेपर लीक में NTA का कोई रोल नहीं'... संसदीय कमेटी के सामने अधिकारियों ने किया बड़ा दावा
NEET Paper Leak पर एनटीए का जवाब

NEET Paper Leak: NEET-UG 2026 परीक्षा लीक होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था, इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और शक एनटीए के अंदर मौजूद कुछ लोगों पर भी है. हालांकि इसी बीच संसदीय स्थायी समिति की एक बैठक में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारियों ने बड़ा दावा कर दिया है. एनटीए अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी के सिस्टम से किसी भी तरह का पेपर लीक नहीं हुआ है. इसके अलावा समिति ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं.

NTA के डीजी ने दिया जवाब 

न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह ने संसदीय समिति को बताया कि पेपर लीक उनके सिस्टम (कंप्यूटर या नेटवर्क) से नहीं हुआ था. उन्होंने कहा कि सीबीआई (CBI) इस मामले की जांच कर रही है, जिसके कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी. अब यह दोबारा परीक्षा (Re-exam) 21 जून को आयोजित की जाएगी.

बैठक में पूछे गए कड़े सवाल

इस बैठक में शिक्षा सचिव विनीत जोशी भी शामिल हुए. बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने एनटीए की परीक्षा कराने की प्रक्रिया की मजबूती पर चिंता जताई, अगले साल से NEET-UG परीक्षा को कंप्यूटर आधारित करने की तैयारी है. इस पर भी एजेंसी से सवाल पूछे गए. इसके लिए जरूरी बुनियादी ढांचे और परीक्षा के अलग-अलग चरणों को लेकर भी सवाल पूछे गए. 

इस बैठक के दौरान समिति ने एनटीए में सुधारों के लिए बनी 'के. राधाकृष्णन कमेटी' की सिफारिशों को लागू करने की भी समीक्षा की. अधिकारियों ने सदस्यों को बताया कि लगभग 75 प्रतिशत सिफारिशों को पहले ही लागू किया जा चुका है. इसके अलावा एनटीए ने ये भी बताया कि फिलहाल एजेंसी में करीब 25 फीसदी पद खाली हैं, इन्हें भरने के लिए कोशिश की जा रही है.

लीक की जांच जारी 

नीट पेपर लीक के तार राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक जुड़े हैं, ऐसे में सीबीआई लगातार लोगों के पूछताछ कर रही है और इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. छात्रों को उम्मीद है कि इस मामले के असली आरोपी जल्द ही सीबीआई के शिकंजे में होंगे. 

UPSC Exam Calendar Out: कब होगा CSE, NDA, CDS एग्जाम, यूपीएससी ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak, NTA Officials, NTA Paper Leak, Parliamentary Committee NTA, NEET Re-exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com