NEET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) 2026 के हॉल टिकट आज यानी 26 अप्रैल को जारी करने वाली है. NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. इससे पहले NEET UG 2026 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप 12 अप्रैल, 2026 को जारी की गई थी. सिटी इंटिमेशन स्लिप पर उम्मीदवारों का एग्जाम किसी शहर में होने जा रहा है, उसकी जानकारी होती है. वहीं एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर का नाम और पता होता है. NEET UG 2026 की परीक्षा के लिए जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया है वो अपना एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड कर सकेंगे.
NEET UG 2026 परीक्षा से जुड़ी जानकारी
| एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 26 अप्रैल, 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 3 मई, 2026 |
| परीक्षा का समय | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (एक ही शिफ्ट में). |
| परीक्षा कैसे होगी तरीका | ऑफलाइन (पेन और पेपर) |
| आधिकारिक वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज
एग्जाम वाले दिन उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में नीचे बताई गई चीजें अपने साथ लेकर जाएं-
- NEET UG 2026 Admit Card की एक प्रिंटेड कॉपी.
- एडमिट कार्ड के साथ पोस्टकार्ड साइज़ की एक फोटो.
- एक वैध सरकारी ID प्रूफ (जैसे, Aadhaar Card, PAN Card, Voter ID, या Passport).
एग्जाम वाले दिन इन निर्देशों का करें पालन
रिपोर्टिंग का समय: परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंच जाएं. लेट आने पर उम्मीदवारों को एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
ड्रेस कोड: एग्जाम वाले दिन साधारण कपड़े पहनकर ही जाएं, जिसकी आस्तीन आधी हो, बड़े बटन या जेब न हों. जूते पहनने से बचें. सैंडल या चप्पल पहनकर जाएं तो बेहतर होगा.
इन चीजों को साथ लेकर न जाएं: इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे की फ़ोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच और इसके अलावा स्टेशनरी का सामान एग्जाम सेंटर में ले जाने की भूल न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं