विज्ञापन

NIRF रैंकिंग में सबसे ऊपर आते हैं DU के ये कॉलेज, दाखिले के लिए होती है मारामारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. DU के किसी भी कॉलेज में दाखिला लेते समय उसकी रैंक एक बार जरूर देख लें. हम आपको NIRF रैंकिंग के हिसाब से DU के टॉप कॉलेज कौन से हैं, ये बताने जा रहे हैं. ताकि आप आसानी से सही कॉलेज का चुनाव तक सकें.

NIRF रैंकिंग में सबसे ऊपर आते हैं DU के ये कॉलेज, दाखिले के लिए होती है मारामारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में दाखिला CUET के आधार पर मिलता है.

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) हर साल देश के कॉलजों को रैंक देता है. कॉलेजों को 100 अंकों में से स्कोर दिया जाता है, जिसके आधार पर टॉप कॉलेजों की सूची तैयार की जाती है. NIRF की रैंकिंग में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के कॉलेजों का हमेशा से दबदबा देखने को मिलता है. जो भी छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं, वो एक बार NIRF रैंकिंग देखकर ही कॉलेज का चुनाव करें. आज हम आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ ऐसे कॉलेजों के नाम बताने जा रहे हैं, जो NIRF की रैंकिंग में टॉप पर हैं और यहां पर दाखिला मिलने से करियर को अच्छा बूस्ट मिलेगा. 

DU के टॉप कॉलेज

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की साल 2025 की लिस्ट में दिल्ली यूनिवर्सिटी का हिंदू कॉलेज टॉप पर रहा है. दूसरे स्थान पर मिरांडा हाउस, तीसरे पर हंस राज, चौथे पर किरोड़ीमल और पांचवें में सेंट स्टीफंस कॉलेज हैं. यानी देश के टॉप पांच कॉलेज में डीयू के कॉलेजों का ही नाम है.

1हिंदू कॉलेज
2मिरांडा हाउस
3हंस राज
4किरोड़ीमल
5सेंट स्टीफंस

बिजनेस और मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए डीयू के टॉप के कॉलेज-

बिजनेस और मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (SSCBS) टॉप पर आता है. इस कॉलेज में BMS (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) और BFIA जैसे कोर्सेज करवाए जाते हैं. इसी तरह से श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से भी आप बिजनेस और मैनेजमेंट के कोर्सज की पढ़ाई कर सकते हैं. 

कैसे मिलता है DU के कॉलेजों का दाखिला

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के किसी भी रेगुलर कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) पास करना होता है. CUET एग्जाम केवल वही छात्र दे सकते हैं, जिन्होंने 12वीं पास की. साथ ही CUET एग्जाम केवल उन्हीं विषयों में दे सकते हैं, जिन विषयों की पढ़ाई कक्षा 12वीं में की हो. ये एंट्रेंस टेस्ट पास करने के बाद काउंसलिंग होती है और इसके आधार पर दाखिला मिलता है. बता दें कि पहले डीयू के कॉलेजों में कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिला मिलता था.

ये भी पढ़ें- Engineering के लिए ये हैं भारत के टॉप-10 कॉलेज, 12वीं के बाद ऐसे मिलेगा एडमिशन, जानिए फुल प्रोसेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com