विज्ञापन

CBSE 12वीं में नहीं आए 90% मार्क्स? न हों परेशान! दिल्ली के इन बड़े कॉलेजों में आसानी से मिल जाएगा एडमिशन

CBSE 12TH Result OUT : CBSE 12वीं में 90% से कम नंबर आने पर भी घबराने की जरूरत नहीं है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों के साथ ही दिल्ली में कई ऐसे बेहतरीन कॉलेज हैं, जहां आसानी से एडमिशन मिल सकता है. इनमें कई टॉप यूनिवर्सिटीज भी शामिल हैं. देखें लिस्ट..

CBSE 12वीं में नहीं आए 90% मार्क्स? न हों परेशान! दिल्ली के इन बड़े कॉलेजों में आसानी से मिल जाएगा एडमिशन
पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन कट-ऑफ के आधार पर होता था, लेकिन अब प्रोसेस बदल चुका है.

CBSC 12th Result 2026 out: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी हो गए हैं. लाखों स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. रिजल्ट आने के बाद जहां कई छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं, वहीं कुछ स्टूडेंट्स अपने कम नंबरों को लेकर चिंता में हैं. खासकर वे छात्र, जो दिल्ली के अच्छे कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं और सोच रहे हैं कि 90% से कम नंबर आने पर क्या होगा. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कॉलेज एडमिशन में सिर्फ बोर्ड मार्क्स ही नहीं, बल्कि CUET स्कोर भी काफी मायने रखता है. ऐसे में कम प्रतिशत आने पर भी दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), IP यूनिवर्सिटी और कई बड़े प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन पाने का मौका बना रहता है.

अब सिर्फ 12वीं के नंबर नहीं, CUET के मार्क्स भी जरूरी

पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन कट-ऑफ के आधार पर होता था, लेकिन अब प्रोसेस बदल चुका है. अब ज्यादातर कोर्स में CUET स्कोर देखकर एडमिशन मिलता है. यही वजह है कि जिन छात्रों के 90% नहीं आते, उनके पास भी अच्छा मौका रहता है. 2024 और 2025 में CUET में कई कॉलेज और कोर्स ऐसे रहें, जहां 80-90 पर्सेंटाइल वाले स्टूडेंट्स को भी सीट मिल गई थी.

90% से कम में DU के ये कॉलेज बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

  • 89-90% के आसपास
  • आर्यभट्ट कॉलेज- बीए कोर्स
  • PGDAV कॉलेज- बीए हिस्ट्री
  • रामानुजन कॉलेज- पॉलिटिकल साइंस
  • भारती कॉलेज- सोशल साइंस
  • विवेकनंद कॉलेज- पॉलिटिकल साइंस

87-88% स्टूडेंट्स के लिए

  • गार्गी कॉलेज- फिलॉसफी
  • सत्यवती कॉलेज- हिस्ट्री
  • श्री अरबिंदो कॉलेज- बीए प्रोग्राम
  • जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज- इतिहास

85-86% पर भी मिल सकता है मौका

  • दयाल सिंह कॉलेज- संस्कृत
  • विवेकनंद कॉलेज- इतिहास
  • PGDAV कॉलेज- पॉलिटिकल साइंस
  • जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज- बीए प्रोग्राम

80-85% वाले स्टूडेंट्स के लिए

  • शहीद भगत सिंह कॉलेज इवनिंग
  • सत्यवती कॉलेज इवनिंग
  • पीजीडीएवी इवनिंग
  • जाकिर हुसैन इवनिंग कॉलेज
  • राजधानी कॉलेज

IP यूनिवर्सिटीज भी शानदार ऑप्शन

अगर DU में सीट नहीं मिलती, तब भी दिल्ली-NCR में कई शानदार कॉलेज हैं, जहां 85-90% लाकर एडमिशन पा सकते हैं. ये कॉलेज काफी पॉपुलर हैं. इनमें गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के VIPS, MAIMS और CPJ जैसे कॉलेज हैं. इन कॉलेजों में BBA, BCom, Law और IT कोर्स की काफी डिमांड रहती है.

प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में भी ले सकते हैं एडमिशन

  • एमिटी यूनिवर्सिटी
  • शारदा यूनिवर्सिटी
  • शिव नादर यूनिवर्सिटी
  • बेनेट यूनिवर्सिटी

CBSE 12th Result 2026 OUT Today LIVE Updates: जारी हुआ 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com