विज्ञापन

DU College First Day: कॉलेज में फ्रेशर के तौर पर पहला दिन, घबराएं नहीं, जानें क्‍या-क्‍या करें

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) सहित देश के कई कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है. हजारों छात्र-छात्राएं पहली बार कॉलेज कैंपस में कदम रखने वाले हैं.

DU College First Day: कॉलेज में फ्रेशर के तौर पर पहला दिन, घबराएं नहीं, जानें क्‍या-क्‍या करें

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) सहित देश के कई कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है. हजारों छात्र-छात्राएं पहली बार कॉलेज कैंपस में कदम रखने वाले हैं. स्कूल से कॉलेज की यह यात्रा उत्साह के साथ-साथ घबराहट भी लेकर आती है. नए दोस्त, नए शिक्षक, बड़ा कैंपस के बारे में सोचकर कई छात्रों को टेंशन हो जाता है. अगर आप भी यही सोचकर परेशान हैं कि कॉलेज का पहला दिन कैसा होगा, तो जानें पहले दिन क्‍या-क्‍या करें और क्‍या ना करें. 

पहले दिन कॉलेज समय से पहले पहुंचें

पहले दिन कम से कम 20–30 मिनट पहले कॉलेज पहुंचने की कोशिश करें. इससे आपको क्लासरूम, लाइब्रेरी, कैंटीन और अन्य जरूरी जगहों को समझने का समय मिलेगा. ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी समय पर शुरू होते हैं, इसलिए देर से पहुंचने से कई जानकारी छूट सकती है. 

जरूरी दस्तावेज साथ रखें

हालांकि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी हो चुकी होती है, फिर भी पहले दिन कुछ जरूरी दस्तावेजों की फोटाकॉपी अपने साथ रखना बेहतर रहता है. जैसे कॉलेज आईडी या एडमिशन लेटर, फीस जमा करने की रसीद, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, नोटबुक और पेन. 

सादगी और आत्मविश्वास रखें

पहले दिन महंगे कपड़े पहनना या दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश करना जरूरी नहीं है. आरामदायक कपड़े पहनें और आत्मविश्वास के साथ लोगों से मिलें. कई पूर्व DU छात्रों का भी कहना है कि कॉलेज जीवन में आराम, सीखने का माहौल और अच्छे दोस्त, दिखावे से कहीं अधिक मायने रखते हैं. 

नए लोगों से बात करने में संकोच न करें

कॉलेज में हर छात्र लगभग उसी स्थिति में होता है. इसलिए बातचीत शुरू करने से न हिचकिचाएं. अपना परिचय दें, क्लासमेट्स से मिलें और जरूरत पड़ने पर सीनियर्स या शिक्षकों से सवाल पूछें. 

ओरिएंटेशन प्रोग्राम जरूर अटेंड करें

कॉलेज का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आपको विभाग, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, लाइब्रेरी, छात्र समितियों (Societies), क्लब और कैंपस नियमों की जानकारी देता है. 

कॉलेज की सोसाइटी और क्लब के बारे में जानें

DU और अन्य विश्वविद्यालयों में डिबेट, ड्रामा, म्यूजिक, डांस, स्पोर्ट्स, एनएसएस, एनसीसी और कई अन्य छात्र समितियां होती हैं. पहले दिन ही जानकारी जुटाएं, लेकिन बिना समझे किसी भी सोसाइटी में शामिल होने की जल्दबाजी न करें. 

रैगिंग से न डरें

भारत में रैगिंग कानूनन प्रतिबंधित है. दिल्ली विश्वविद्यालय ने नए सत्र के लिए एंटी-रैगिंग कंट्रोल रूम, मेंटरशिप और सहायता व्यवस्था को मजबूत किया है. अगर कोई छात्र मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न करता है, तो इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन या एंटी-रैगिंग समिति से तुरंत करें. 

पहले दिन क्या न करें

  • किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें
  • बिना सोचे-समझे किसी के दबाव में न आएं
  • अनजान लोगों के साथ अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें
  • क्लास या ओरिएंटेशन बिना वजह मिस न करें
  • सोशल मीडिया पर पहली मुलाकातों या दूसरों की तस्वीरें पोस्ट करने से पहले उनकी अनुमति लें

Jamia Millia Islamia में डिस्‍टेंस और online courses के लिए आवेदन शुरू, जानें डिटेल्‍स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DU Admissions, DU Admissions 2026, DU Admission, DU College News, DU College Fests
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com