विज्ञापन

NHRC Winter Internship 2026: मानवाधिकार आयोग में इंटर्नशिप का मौका, मिलेगी 12,000 की स्टाइपेंड, ऐसे करें Apply

NHRC Winter Internship 2026: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के साथ काम करने और ₹12,000 स्टाइपेंड पाने का बेहतरीन मौका. जानें योग्यता, जरूरी तारीखें और आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

NHRC Winter Internship 2026: मानवाधिकार आयोग में इंटर्नशिप का मौका, मिलेगी 12,000 की स्टाइपेंड, ऐसे करें Apply
दिल्ली से बाहर से आने वाले छात्रों को आयोग के नियमों के तहत आने और जाने के लिए थ्री-टियर एसी (3AC) स्लीपर ट्रेन टिकट का किराया भी दिया जाएगा.

NHRC Winter Internship 2026 : अगर आप भी कॉलेज में हैं और ह्यूमन राइट्स से जुड़े कानूनी व सामाजिक मुद्दों को करीब से समझना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने अपने विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे हैं. चार हफ्तों का यह स्पेशल इंटर्नशिप प्रोग्राम देश की राजधानी नई दिल्ली में 14 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 08 जनवरी 2027 तक चलेगा. इस प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को आयोग की तरफ से 12,000 की स्टाइपेंड दी जाएगी. इस साल आयोग कुल 100 छात्रों को इस इंटर्नशिप के लिए चुनेगा. योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन? 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

लॉ, सोशल साइंस या इससे जुड़े सब्जेक्ट्स में पोस्ट ग्रेजुएशन या अन्य योग्य कोर्सेज कर रहे छात्र अप्लाई कर सकते हैं.

आयु सीमा

एप्लिकटेंट की आयु 01 अक्टूबर 2026 को 28 साल या उससे कम होनी चाहिए.

कितने नंबर चाहिए

इस इंटर्शिप के लिए अप्लाई करने वाले क्लास 12वीं में कम से कम 60फीसदी नंबर होने चाहिए. इसके साथ ही ग्रेजुएशन या 5-साल इंटीग्रेटेड कोर्स के पहले छह सेमेस्टरों में से सभी में भी न्यूनतम 60 फीसदी नंबर होना जरूरी है.

एक्स इंटर्न नहीं होंगे योग्य

हालांकि जिन्होंने कभी भी NHRC की एक महीने की समर या विंटर इंटर्नशिप की है, वे दोबारा इसके लिए योग्य नहीं हैं.

क्या मिलेंगे फायदे?

इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को भारत में मानवाधिकारों की जमीनी स्थिति, आयोग की कार्यप्रणाली, और इससे जुड़े कानूनों एवं नीतियों को गहराई से सीखने का मौका मिलेगा.

कितनी मिलेगी इंटर्नशिप 

सफल इंटर्न्स को 12,000 की स्टाइपेंड मिलेगी.

ट्रैवल एलाउंस

दिल्ली से बाहर से आने वाले छात्रों को आयोग के नियमों के तहत आने और जाने के लिए थ्री-टियर एसी (3AC) स्लीपर ट्रेन टिकट का किराया भी दिया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट nhrc.nic.in पर जाकर डिटेल्ड नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं. एप्लिकेशन प्रोसेस के दौरान छात्रों को 250 शब्दों का स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP) लिखना होगा और अपने कॉलेज या इंस्टीट्यूट से अनुशंसा पत्र (Recommendation Letter) भी जमा करना होगा.

यह भी पढ़ें- Dussehra 2026 School Holidays: कब है दशहरा और किन राज्यों में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com