साल 2026 में शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगी. नवरात्रि के दसवें दिन अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा मनाया जाएगा. वहीं, पश्चिम बंगाल में सिंदूर खेला और विजयादशमी 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी. ऐसे में छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में सवाल है कि इस बार दशहरा में कितने दिन के लिए स्कूल बंद रहेंगें. तो बिना देर किए आइए जानते हैं स्टेटवाइज हॉलीडे लिस्ट...
स्टेटवाइज स्कूल की छुट्टियां
उत्तर प्रदेश (UP) 10 दिनों का ऑटम ब्रेकउत्तर प्रदेश के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, 20 अक्टूबर को विजयादशमी की छुट्टी तय है. इसके अलावा, बोर्ड ने 10 दिनों के ऑटम ब्रेक यानी शरदकालीन अवकाश का ऐलान भी किया है. कई स्कूलों में 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक छुट्टियां होनी है.
पश्चिम बंगाल 12 दिनों की दुर्गा पूजा छुट्टियांवहीं, पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) के अनुसार, राज्य में दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. यहां के स्कूल 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक पूरे 12 दिनों के लिए बंद रहेंगे.
कर्नाटक 15 दिन की छुट्टीकर्नाटक स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2026-27 के मुताबिक, राज्यभर के स्कूलों में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश घोषित किया गया है. इसके अलावा, कई स्कूलों के कैलेंडर में 20 अक्टूबर को आयुध पूजा/महानवमी और 21 अक्टूबर को विजयादशमी की छुट्टी दर्ज है. राज्य में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की भी छुट्टी रहेगी.
झारखंड - महाअष्टमी और दशहरे पर छुझारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, 19 अक्टूबर को महाअष्टमी और 20 व 21 अक्टूबर को विजयादशमी की स्कूलों में छुट्टी घोषित किया गया है.
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश लंबा वेकेशनतेलंगानास्कूलों में दशहरा वेकेशन 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेगा. क्लासेस 23 अक्टूबर से दोबारा शुरू होंगी.
आंध्र प्रदेशइस बात का रखें ख्यालआपको बता दें कि छुट्टियों की यह समयसीमा सभी सरकारी, निजी, एडेड और अलग-अलग बोर्ड से जुड़े स्कूलों में पूरी तरह एक जैसी नहीं होती. 20 अक्टूबर को सामान्य पब्लिक हॉलीडे तो रहेगा, लेकिन आगे-पीछे की अतिरिक्त छुट्टियां संबंधित जिले के प्रशासन, राज्य शिक्षा विभाग और स्कूल के अपने कैलेंडर पर निर्भर करती हैं. इसलिए कोई भी प्लान करने से पहले स्कूल से कंफर्म कर लें.
यह भी पढ़ें- '20 दिन की बोर्ड परीक्षा से बढ़ेगा मेंटल प्रेशर', यूपी में पेरेंट्स और छात्रों ने डेटशीट पर उठाए सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं