नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को re-NEET UG की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Public Notices' सेक्शन में जाकर PDF डाउनलोड कर सकते हैं. आधिकारिक पीडीएफ के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं. लेकिन फाइनल आंसर की आते ही एक बार फिर बायोलॉजी के एक सवाल पर बवाल मच गया है.
कैसे डाउनलोड करें Final Answer Key?
nta.ac.in या neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं'
Public Notices' सेक्शन खोलें'
Final Answer Keys for NEET (UG) 2026 Re-Examination' लिंक पर क्लिक करें
- PDF डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान करें
बायोलॉजी के एक सवाल पर विवाद
बायोलॉजी के एक सवाल के जवाब को लेकर विवाद हो गया है. विवाद बुकलेट 80 के प्रश्न संख्या 150 से जुड़ा है. ये सवाल 'लूप ऑफ हेनले' यानी Loop of Henle से संबंधित था. NTA ने इस सवाल का सही जवाब विकल्प 3 माना है, लेकिन छात्रों और शिक्षकों का दावा है कि ये जवाब गलत है.
छात्रों की क्या है आपत्ति?
छात्रों के मुताबिक कक्षा 11वीं की नई NCERT बायोलॉजी की किताब के पेज 209 पर साफ लिखा है कि 'लूप ऑफ हेनले फिल्ट्रेट को कंसंट्रेट करता है, यूरिन को नहीं.' जबकि NEET में पूछे गए सवाल के सभी 4 विकल्प 'यूरिन कंसंट्रेशन' पर आधारित थे.
ऐसे में NCERT के हिसाब से कोई भी विकल्प सही नहीं बनता. इसी आधार पर छात्रों ने NTA को NCERT का रेफरेंस देकर औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई थी और मांग की थी कि इस सवाल पर सभी को बोनस अंक दिए जाएं.
लेकिन NTA ने नहीं मानी बात
आपत्ति के बावजूद NTA ने फाइनल आंसर की में अपने पहले वाले जवाब यानी विकल्प 3 को ही सही माना है.
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जब NCERT के अनुसार कोई भी विकल्प सही नहीं है, तो इसका नुकसान छात्रों को नहीं होना चाहिए. उन्होंने मांग की है कि NTA को फिजिक्स के गलत सवालों की तरह इस सवाल को भी हटाकर सभी अभ्यर्थियों को पूरे 4 अंक देने चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं