विज्ञापन

NEET UG Re-exam 2026: सऊदी अरब में कहां और कितने बजे होगी परीक्षा? जानिए यहां शेड्यूल

NEET UG Re-exam In Saudi Arabia : सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी NEET री-एग्जाम 21 जून 2026 (रविवार) को पेन-एंड-पेपर मोड में कराया जाएगा. परीक्षा का समय रियाद के स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से 2:45 बजे तक तय किया गया है.

NEET UG Re-exam 2026: सऊदी अरब में कहां और कितने बजे होगी परीक्षा? जानिए यहां शेड्यूल
याद रहे कि एग्जाम सेंटर के अंदर केवल उम्मीदवारों को ही एंट्री दी जाएगी.

NEET UG Re-Exam In Saudi Arabia : NEET (UG) 2026 री-एग्जाम भारत के साथ-साथ सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी कराया जाएगा. रियाद में ये परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को पेन-एंड-पेपर मोड में कराई जाएगी. विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के अनुसार, परीक्षा रियाद स्थित इंटरनेशनल इंडियन स्कूल रियाद (IISR) में होगी. भारतीय दूतावास ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय से पहले एग्जाम सेंटर पहुंचें और सभी NTA दिशानिर्देशों का पालन करें. मेन गेट सुबह 11:00 बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी. 

कितने बजे शुरू होगी परीक्षा 

परीक्षा का समय रियाद के स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से 2:45 बजे तक तय किया गया है. एग्जाम सेंटर में एंट्री सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी और 11:00 बजे मेन गेट बंद कर दिया जाएगा. अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे 10:30 बजे तक सेंटर पर पहुंच जाएं, ताकि डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और सिक्योरिटी चेक समय पर पूरी हो सके. इस बीच देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं दी जाएगी.

इन डॉक्युमेंट्स के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

NTA और दूतावास के मुताबिक, एग्जाम सेंटर पर सख्त चेकिंग होगी. उम्मीदवारों को अपने साथ ये डॉक्युमेंट्स रखने होंगे- 

  • NTA का ऑरिजिनल एडमिट कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो (2 कॉपी)
  • 4x6 इंच का पोस्टकार्ड साइज कलर फोटो
  • भारत सरकार की ओर से जारी वैलिड फोटो पहचान पत्र

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इन डॉक्युमेंट्स के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

इन चीजों को न ले जाएं 

एग्जाम सेंटर पर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. उम्मीदवारों की तलाशी हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से की जाएगी. NTA के अनुसार, परीक्षा के दौरान ड्रेस कोड और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. एग्जाम हॉल में कुछ चीजें पूरी तरह बैन हैं, जिनमें शामिल हैं - 

स्टेशनरी का सामान : पढ़ने-लिखने की सामग्री (प्रिंटेड या हाथ से लिखी हुई), कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन या स्कैनर

कम्युनिकेशन डिवाइस : मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर या हेल्थ बैंड 

एक्सेसरीज : वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग, हेयरपिन, हेयर-बैंड, बेल्ट, टोपी, एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड, प्लास्टिक आइडेंटिटी कार्ड, कोई रिमोट की (चाबी), घड़ी, कैमरा, मेटल की वस्तु, खाने-पीने की खुली या पैक्ड चीजें 

इस दौरान हाई हील्स और फैंसी जूते पहनने पर भी रोक है. 

याद रहे कि एग्जाम सेंटर के अंदर केवल उम्मीदवारों को ही एंट्री दी जाएगी. छात्रों को सीटिंग प्लान देखकर अपना हॉल और रो नंबर पहले ही नोट करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- ऊंची हील, बड़ी बेल्ट पर और क्या-क्या बैन... नीट री एग्जाम का ड्रेस कोड आया, अभ्यर्थी पढ़ लें पूरी गाइडलाइन

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
सीनियर सब एडिटर
सुभाषिनी त्रिपाठी पिछले 9 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2022 से  NDTV में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. हेल्थ, फैशन और लाइफस्टाइल की खबरो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026, NEET UG 2026 Riyadh Centre, NEET Exam Timings Saudi Arab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com