विज्ञापन

NEET UG 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन कभी भी हो सकता है जारी, इस लिंक पर जाकर कर सकेंगे चेक

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा. जो भी उम्मीदवार NEET UG, 2026 परीक्षा देने चाहते हैं वो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन कर दें.

NEET UG 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन कभी भी हो सकता है जारी, इस लिंक पर जाकर कर सकेंगे चेक
8 जनवरी को NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा का अपडेटेड सिलेबस जारी किया.

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द ही शुरू होनेवाले हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG, 2026 के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस से जुड़ा डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी करेगी. जिसमें रजिस्ट्रेशन की तारीखें से लेकर परीक्षा शेड्यूल की जानकारी दी गई होगी. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा. जो भी उम्मीदवार NEET UG, 2026 परीक्षा देने चाहते हैं वो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन कर दें. बता दें कि 2025 में, NEET UG का रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी को शुरू हुआ था. जबकि ये परीक्षा मई के पहले रविवार को रखी गई गई थी.  इस साल भी इसी तरह का टाइमलाइन होने की उम्मीद है.

NEET UG की पिछले पांच सालों की टाइमलाइन, जानें कब शुरू हुई थी  रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

 सालकब हुई थी परीक्षी
NEET 2026रजिस्ट्रेशन फरवरी 2026 में शुरू होने की संभावना है
NEET 20257 फरवरी, 2025
NEET 2024फरवरी की शुरुआत में
NEET 2023फरवरी की शुरुआत में
NEET 2022महामारी के चलते मई 2022 में


कहां जारी होगा नोटिफिकेशन

NEET UG, 2026 का नोटिफिकेशन ऑफिशियल नोटिफिकेशन neet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जारी किया जाएगा. इसलिए आप समय-समय पर इस वेबसाइट को चेक करते रहें. 

कब होगी NEET UG 2026 परीक्षा 

पिछले ट्रेंड्स के आधार पर, NEET UG 2026 परीक्षा मई में आयोजित की जा सकती है, जो कि  दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे के बीच होने की उम्मीद है.

8 जनवरी को NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा का अपडेटेड सिलेबस जारी किया. ताकि स्टूडेंट्स सिलेबस के हिसाब से अपनी तैयारी शुरू कर दें. वहीं 5 जनवरी को, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले आधार कार्ड, UDID कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS/SC/ST/OBC-NCL) को अपडेट करने के बारे में एक एडवाइजरी और निर्देश जारी किए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com