मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG, 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसे ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाकर देखा जा सकता है. नोटिफिकेशन के अनुसार एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन ही जाम किया जाएगा. ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 8, 2026 से फरवरी से शुरू हो गई है. जो कि पूरे एक महीने चलेगी. यानी 8 मार्च 2026 तक रात 09:00 बजे तक आप आवेदन कर सकेंगे. इसके अलावा आवेदन करते समय फीस भी जमा करवानी होगी जो कि क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/UPI के माध्यम से जमा हो सकेगी. 8 मार्च, 2026 रात 11:50 बजे तक फीस को जाम करवाया जा सकेगा. वहीं फॉर्म में विवरण को सुधारने की विंडो 10 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक खुली रहेगी.
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- रजिस्ट्रेशन करनावे के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड के तहत 'न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक होगा. इसपर क्लिक कर दें.
- दिए गए सभी निर्देशों को पहले ध्यान से पढ़ें और रजिस्ट्रेशन करवा लें.
- इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें और इस फॉर्म को भर दें.
- फॉर्म भरते समय ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. फोटोग्राफ जो कि 10-200 KB की होनी चाहिे., सिग्नेचर: 4-30 KB के साइड के होने चाहिए.
- एप्लिकेशन फीस का पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
3 मई को है परीक्षा
NEET (UG), 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर में 3 मई, 2026 को होगा. यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी, जो कि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट यानी 3 घंटे होगी. परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं.
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1,700 रुपये है.
EWS/OBC-NCL (सेंट्रल लिस्ट) के लिए एप्लीकेशन फीस 1,600 रुपये है.
SC/ST/दिव्यांग (PwD)/थर्ड जेंडर के लिए एप्लीकेशन फीस 1,600 रुपये है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं